औद्योगिक आस्थान चांदपुर स्थित संघटन कार्यालय मे बुधवार को उद्यमियों ने एमएसएमई अधिकारियो के साथ मिलकर ११ फलदार आम, जामुन, आंवला को पौधों का रोपण किया। दिनेश गुप्त (अध्यक्ष, वाराणसी) ने बताया की पौध रोपण के साथ ही देश की मिट्टी को नमन करके वीर जवानों को याद किया गया। श्री वी के राना एवं रितेश बरनवाल (सहायक निदेशक एमएसएमई, वाराणसी) ने बताया कि लघु उद्योग भारती के उद्यमियों के साथ पौधारोपण कर एवं माटी लेकर प्रतिज्ञा की गयी। जिससे हमे भी देश के प्रति गर्व महसूस हुआ। हिमांशु शेखर ( कस्टोडियन एमएसएमई, सैमसंग ) ने बताया कि उक्त कार्यक्रम बुधवारक से शुरू होकर ३० अगस्त तक चलेगा। राजेश कुमार सिंह ( अध्यक्ष लघु उद्योग भारती. काशी प्रांत) ने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर हमारा संघटन काशी प्रांत के पूरे ११ जिलों में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। कार्यक्रम में रितेश बरनवाल, वी के राना, अरुण सिंह, ज्योति शंकर मिश्रा, रणधीर सिंह, विजय कुमार, सुभाष सिंह, रामनिवास गर्ग, गुलजारी लाल गुम, गुलशन मौर्या, सहित अन्य उद्यमी उपस्थित थे।