सतर्कता विभाग की एसपी इंदु सिद्धार्थ ने व्यापारियों एवं समाज के लोगों से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य की किसी भी एजेंसी से संबंधित भ्रष्टाचार की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
एसपी इंटेलिजेंस इंदु सिद्धार्थ ने यहां राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट के चेयरमैन एवं लघु उद्योग भारती के मंडल उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल के कार्यालय पर व्यापारियों से वार्ता के दौरान उक्त बातें कहीं। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि शिकायतों के आधार पर वे स्वयं अपने कार्यकाल में कई राजपत्रित अधिकारियों समेत लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका के अधिकारियों समेत कई अन्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि लोगों ने इसके खिलाफ आवाज उठानी बंद कर दी है। लोग अपने अधिकारों को समझे और भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायर टॉल फ्री हेल्पलाइन नंबर, 9454401866 पर शिकायत दर्ज कराएं। इस मौके पर जिला महासचिव राजीव शर्मा, नगर अध्यक्ष सतेंद्र गौतम, कोषाध्यक्ष डॉ अनिल कोरी, नंद किशोर शर्मा, डॉ भारत भूषण, संजीव यादव, यदुवीर यादव, मोहित अग्रवाल, दीपक पराशर, आर्यन अग्रवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।