लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमण्डल ने यादव एवं गडकरी से भेंट की

January 19, 2024

<p>लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमण्डल ने केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव एवं केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। अखिल भारतीय संगठनमंत्री प्रकाशचन्द्र, अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड़ के सानिध्य मे प्रतिनिधिमण्डल ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से संबंधित उद्योगों के सामने आ रही विभिन्न समस्याओं व सुझावों से अवगत करते हुए प्रतिवेदन सौपा और उद्योगों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस मौके सीपीसीची के चेयरमैन उन्मय, ईएसआई के आलोक एवं अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे। इसी प्रकार केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी से बसों के लिये पफायर अलार्म व सुरक्षा सिस्टम की बाध्यता पर चर्चा हुई। मार्केट में यह सिस्टम उपलब्ध नहीं होने से बसों के निर्माण में आ रही दिकतों को देखते हुए गडकरी ने तुरन्त प्रभाव से स्थगित करने का आश्वासन दिया। इसी प्रकार ईवी, यूईआर-2 के अलीपुर-बबीना- बड़वासनी, अलवर राजमार्ग व गाड़ियों की गति सीमा पर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमण्डल ने गडकरी को बालोतरा में 21 जनवरी को पुल के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने का आग्रह किया। जिस पर उन्होने वोसों के माध्यम से शिरकत करने को स्वीकृति दी। प्रतिनिधिमण्डल में राजेश गुना, वजुभाई वासिया, प्रकोण लांबा, अभिषेक, पुनम तंवर, संजय चौधरी के अलावा भरतपुर, यूपी, एमपी, देहली, सिलीगुड़ी बंगाल व गुजरात के अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।</p>

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please