लघु उद्योग भारती की बैठक नाईवाली चौक के पास हुई। सदस्यों की सर्वसम्मति से बावल इकाई के गठन का निर्णय लिया। संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र के लघु व मध्यम उद्योगों के हित में कार्य करने पर चर्चा की गई।
सर्वसम्मति से रोहित सचदेवा को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी अरुण टोकस, मुकेश शर्मा और शुभम गुप्ता को सौंपी गई। महासचिव के रूप में मनीष गोयल का चयन किया गया जबकि संयुक्त सचिव का दायित्व प्रांजल डाटा को दिया गया।
सचिव पद पर विकास गुप्ता को नियुक्त किया गया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी महेंद्र छाबड़ा को सौंपी गई। मुख्य संरक्षक विनोद जोशी और संरक्षक सुदर्शन हिंदुजा को मनोनीत किया गया। वहीं मैनेजर पद की जिम्मेदारी आशीष गुप्ता को दी गई। बैठक में सभी ने कहा कि बावल सचिव पद पर विकास गुप्ता को नियुक्त किया गया. क्षेत्र में उद्योगों की समस्याओं के समाधान, आपसी समन्वय और उद्यमियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन सक्रिय भूमिका निभाएगा। नई इकाई के गठन से स्थानीय उद्योगों को एक मजबूत मंच मिलेगा और विकास को गति मिलेगी।