लघु उद्योग भारती महिला इकाई ने हीरा पन्ना मार्केट समिति के सहयोग से भगवान विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया। लघु उद्योग भारती महिला इकाई की अध्यक्ष पल्लवी लड्डा ने बताया कि शिविर में महिलाओं का विशेष सहयोग रहा। सचिव नीता बंसल ने बताया कि शिविर में 106 यूनिट रक्तदान किया। 18 व्यक्तियों ने पहली बार रक्तदान किया। हीरा पन्ना मार्केट समिति से सुरेश पोद्दार ने कहा कि संगठन तभी सफल होता है जब समाज की भलाई के कार्यों में सब एक साथ आए। कार्यक्रम प्रभारी रेखा ईनानी एवं सरिता अग्रवाल ने बताया कि रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। लघु उद्योग भारती के प्रांतीय अध्यक्ष महेश हुरकट, राम किशोर काबरा, राम प्रकाश काबरा, संजीव चिरानिया, राजकुमार मैलाना, शंभू प्रसाद काबरा, गिरीश अग्रवाल, महिला इकाई से विमला मुणोत, प्रियंका मेहता, आशा सोमानी, मानकंवर काबरा, प्रिया कोठारी, सरिता काबरा, रक्षा जैन, रीना डाड व वीणा मोदी की उपस्थिति रही।