यू.पी.एस.आई.सी., यूपीकॉन एवं लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ई.एस.जी. कार्यशाला में उद्यमियों को मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को अपग्रेड, स्केलअप और डिजिटाइजेशन करने एवं सरकारी योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी दी गई।
दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में यू.पी.एस. आई. सी., यूपीकॉन एवं लघु उद्योग भारती द्वारा पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ई.एस.जी.) विषय पर महत्वपूर्ण कार्यशाला लगाई गई। कार्यशाला में रेसिंग एंड अक्सिलेरेटिंग एम.एस.एम.ई. परफारमेंस की जानकारी प्रदान करते हुए लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने बताया कि यह योजना विश्व बैंक द्वारा सहायता प्राप्त कार्यक्रम है। इसका मुख्य उद्देश्य भारत में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एम.एस.एम.ई.) के प्रदर्शन में सुधार करना है।
यह योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अनुमोदित एवं सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कार्यान्वित है। रैंप पोजना के कई अन्य उद्देश्य हैं, जिनमें एम. एम. एम. ई. के लिए बाजार और ऋण उपलब्धता में सहायता केंद्रीय और राज्य स्तर पर संस्थानों और शासन को मजबूत करना, केंद्र राज्य संबंधों और साझेदारी में सुधार, विलंबित भुगतान के मुद्दों का समाधान इत्यादि शामिल हैं।
अंत में उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती के सभी इंडस्ट्रीज स्मार्ट बनेंगे। रेंप जानतर्गत ही पर्यावरण सामाजिक और शासन ई. एस. जी के बारे में बताते हुए मैन्युफैक्बरिंग यूनिट को अपग्रेड, स्केल अप और डिजिटाइजेशन करने एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त एमएसएमई पॉलिसी 2022, ब्लेज पार्क, टेक्निकल अपग्रेडेशन एवं जेड पर भी विनिर्माण उद्योगों को जानकारी प्रदान की जायेगी। इस दौरान सूपोकॉन के ट्रेनर एक्सपर्ट पुलक मिश्रा ने कहा कि यह पोशना आधुनिकीकरण को देखते हुए उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह योजना किंवल युवाओं की उनके व्यवसायिक सपनों को साकार करने में मदद कर रहा है। पीयूष संगल ने यूपीएमएसएमई पॉलिसी-2022 में मिलने वाले लाभों के प्रावधानों पर विस्तृत रुरूप से चर्चा करते हुए निर्यातकों एवं मैन्युफैक्चरिंग उद्यमियों को इसके संबंध में जानकारी दी।
कार्यशाला में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन में एम. एस.एम.ई. विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया। कार्यशाला में ई.एस.जी. सर्टिफिकेट का भी वितरण किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिधि के रूप में वॉरेंद्र कौशल उपायुक्त उद्योग, बनवारी लाल तथा उद्योग संगठन लघु उद्योग के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता राजीव अग्रवाल ने की।
कार्यशाला में महामन्त्री राजीव चानना, शौर्य जैन, संचित सागर, कोषाध्यक्ष मुकेश शमां, मीडिया प्रभारी अजय शर्मा, प्रभारी दुष्यंत सैनी, राजीव आनंद, सुशील भरद्वाज, सुधाकर अग्रवाल, राजकमल अग्रवाल, अमित राणा, अनुराग सिंघल, अमर गुप्ता, संदीप अग्रवाल, अंकितधीमान, आशीष शर्मा, विशाल नागपाल, प्रियव्रत शर्मा, संजय गोयल, रजत ग्रोवर, राकेश गुप्ता, रजत गुप्ता, विशाल गुप्ता, सुमित रामपाल, माधव सिंघल, सुनील रसवंत आदि उपस्थित रहे।