लघु उद्योग भारती के सान्निध्य में फाऊंड्री और जनरल इंजीनियरिंग क्लस्टर (एफ जी ईसी), फगवाड़ा द्वारा आज भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक के साथ उद्योग हितैषी अनुबंध किया गया। इस अनुबंध पर एफ जी ई सी की ओर से महासचिव मुखिंदर सिंह और बैंक की ओर से सहायक महाप्रबंधक चारु वर्मा ने महाप्रबंधक सुनील एस की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए।
इस पहल का उद्देश्य अपने सदस्यों और हितधारकों के विकास, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देना और उन्हें व्यवसाय सहायता सेवाएं प्रदान करना है। एफ.जी.ई.सी. महासचिव ने आशा व्यक्त की कि इस पहल से सदस्यों के बीच सिडबी कार्यक्रमों के बारे में जागरुकता फैलाने में मदद मिलेगी।
लघु उद्योग भारती पंजाब और एफ. जी.ई.सी. के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि इस पहल से उद्यमियों को विभिन्न स्तरों पर सहायता मिलेगी। इस अवसर लघु उद्योग भारती पंजाब के उपाध्यक्ष अशोक सेठी, इंदर खुराना (अध्यक्ष, फगवाड़ा) अरविंद बग्गा (सचिव, फगवाड़ा), आशीष बग्गा, कुलवंत सिंह, पंकज गौतम, ओम उप्पल, अमरजीत सिंह बनवैल, स बेअंत सिंह और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
फाऊंड्री और जनरल इंजीनियरिंग क्लस्टर तथा भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक के पदाधिकारी समझौता ज्ञापन प्रदर्शित करते हुए।