लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में आयोजित होली महोत्सव कार्यक्रम में पूर्वोत्तर राज्यों की संस्कृति, परंपरा और जीवन शैली की शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में भारी संख्या में उद्यमी सदस्य अपने परिवारों सहित शामिल हुए और होली के उत्सव का आनंद लिया। दिल्ली रोड स्थित रंगोली गार्डन में हर वर्ष की तरह इस बार भी लघु उद्योग भारती ने भारत की विविध सांस्कृतिक धरोहर को मंच प्रदान किया। इस वर्ष विशेष रूप से पूर्वोत्तर राज्यों से कलाकारों को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने असम के प्रसिद्ध बिहू नृत्य तथा मणिपुर के पारंपरिक लोक नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंग-बिरंगी वेशभूषा, मधुर संगीत और जीवंत प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में विभाग आशुतोष, विभाग मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार, अरविंद त्यागी, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी, एडोएमई संतोष बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात प्रचारक कार्यवाह श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार तथा उपायुक्त उद्योग अजय कुमार त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इसके अलावा लघु उद्योग भारती के संभाग महामंत्री अनुपम गुप्ता, जिलाध्यक्ष वरुण अग्रवाल, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अंकित, जिलाध्यक्ष महामंत्री राजेश जैन, शामली मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष जगमोहन, आलोक जैन, सहारनपुर महामंत्री राजीव चानना सहित संगठन के करीब 300 सदस्यों ने परिवार सहित कार्यक्रम संचालन जिलाध्यक्ष में सहभागिता की। कार्यक्रम का अग्रवाल एवं विपुल गर्ग ने संयुक्त रूप से किया। होली महोत्सव के माध्यम से सहारनपुर में सांस्कृतिक एकता, भाईचारा और भारतीय परंपराओं का संदेश दिया गया।