लघु उद्योग भारती के 30वां स्थापना दिवस कार्यक्रम महिला इकाई जोधपुर महानगर द्वारा धूमधाम से मनाया

April 30, 2024

लघु उद्योग भारती के 30वाँ स्थापना दिवस कार्यक्रम महिला इकाई जोधपुर महानगर द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इकाई ने तीन दिवसीय कार्यक्रमों के अन्तर्गत अधिकतम सदस्य वृद्धि दिवस, सम्मान समारोह और सेवा कार्यों का आयोजन कर मनाया गया।

महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महिला उद्यमियो के हितार्थ आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों के बारे मे विस्तार से बताया। उन्होंने देश में लघु उद्योग भारती द्वारा महिला उद्यमिता के क्षेत्र के किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों  के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा कि लघु उद्योग भारती संगठन की छाया में हम सब उद्यमी राष्ट्र- हित उद्योग-हित को ध्यान में रखते हुए कार्य करते हुए आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिये प्रत्यनशील है।

जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने कहा कि लघु उद्योग भारती के स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा का वर्णन किया। चौपडा ने कौशल विकास की गतिविधियों के बारे मे बताते हुए महिला किस प्रकार स्वरोजगार व स्वावलम्बन मे अपनी भूमिका निभा सकती है इस पर विस्तृत जानकारी दी और लोकसभा चुनाव 2024 में राष्ट्रहित मे शत प्रतिशत मतदान का आह्वान किया।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती महिला इकाई ने उद्यमी सम्मान समारोह के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली वरिष्ट महिला उद्यमियों का सम्मान किया गया जिसमें प्रदेश संयुक्त महामंत्री मंजू सारस्वत, जोधपुर प्रान्त संयुक्त महामंत्री बिन्दु जैन, प्रान्त सचिव मीनू दुगड, सदस्य रूपा भंसाली, भावना, मधु विश्नोई, सुरजनी वरवानी, शर्मा, बबीता भंडारी, दिव्यांशी विश्नोई एवं पुष्पा जागिड का किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के शुभारम्भ मां भारती व भगवान विश्वकर्मा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। सदस्यो ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम मे सचिव कंचन लोहिया, कोषाध्यक्ष शिल्पा अग्रवाल, सहसचिव इन्दु चौपडा, नलिनी बंसल, कार्यकारिणी सदस्य स्वाति शर्मा निधिसिह सुधा गर्ग, ममता मनानी सदस्य रूचिका लीला सुमित्रा इत्यादि उपस्थित रहे। सचिव कंचन लोहिया ने आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please