लघु उद्योग भारती कोटा की कार्यकारिणी बैठक में द्विवर्षीय चुनाव सम्पन्न हुए। लघु उद्योग कोटा इकाई के निवर्तमान अध्यक्ष सीए महेश गुप्ता ने बताया कि द्विवर्षीय कार्यकाल 2023 से 2025 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें नितिन अग्रवाल कोटा ईकाई के अध्यक्ष, संदीप जांगिड़ सचिव एवं संदीप बाकलीवाल सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष चुने गए। बैठक में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उद्यमी ताराचंद गोयल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य गोविंद राम मित्तल एवं कीर्ति जैन, चित्तौड़ प्रांत के महामंत्री पवन गोयल सहित कई लघु उद्यमी सदस्य उपस्थित रहे।
लघु उद्योग भारती एवं मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप ( गवर्नमेंट ऑफ इंडिया) के संयुक्त तत्वावधान में 7 व 8 जुलाई को दो दिवसीय अप्रेंटिस ट्रेनिंग कार्यशाला राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी के तरुण मित्तल सभागार में आयोजित की जायेगी । लघु उद्योग भारती के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने बताया कि शहर के सभी लघु उद्यमी आंत्रप्रिन्योर, स्कूल, कॉलेज, पॉलिटेक्नीक इंजीनियरिंग कॉलेजों प्रतिनिधी अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ उठायें।