लघु उद्योग भारती चौपानकी इकाई की मासिक बैठक न्यू भारत पैकेजिंग के प्रांगण में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एल. एन. गुप्ता साँचय, जयपुर अचल द्वारा की गई। इसी क्रम में एल. एन. गुप्ता ने 12 दिसम्बर को होने वाले डीआरडीओ के सेमिनार के बारे में भी सदस्यों को अवगत कराया।
बैठक की शुरुआत अध्यक्ष विमल पंडित ने संगठन मंत्र से की। इसके पश्चात उन्होने पिछले माह में किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। प्रमुख कार्यों में चौपानको में जेएसएस का पारन होना शामिल रहा, जिसके लिए लघु उद्योग भारती द्वारा लगातार फॉलो-अप किया गया। इस विषय पर सदस्यों को विस्तृत जानकारी दी गई।
इंडस्ट्रियल एरिया चौपानकी में नए कनेक्शनों पर लगी अस्थायी पाबंदी हटने की सूचना भी अध्यक्ष द्वारा साझा की गई, जिससे आगामी समय में उद्योगों को नए कनेक्शन उपलब्ध हो सकेंगे।
बैठक में गाडपुर मोड़ पर जलभराव की समस्या का समाधान भी एक महत्वपूर्ण विषय रहा। पिछले कुछ समय से चल रही इस समस्या का निवारण लघु उद्योग भारती चौपानकी इकाई, रीको यूनिट-2. स्थानीय ग्रामवासियों जनप्रतिनिधियों के सहयोग से किया गया। तथा इस अवसर पर लघु उद्योग भारती चौपानकी इकाई ने दिसम्बर माह को सदस्यता माह घोषित करने की भी घोषणा की। अगली मासिक बैठक मंगलवार, 18 दिसम्बर को आयोजित की जाएगी।
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीश त्यागी उपाध्यक्ष अनूप केडिया उपाध्यक्ष विरल महिपाल गर्ग, संयुक्त सचिव रामनिवास यादव, कार्यकारिणी सदस्य राजेश गुप्ता, तथा सक्रिय सदस्य अरुण शर्मा, कुनाल सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।