लघु उद्योग भारती जयपुर अंचल की बैठक

October 4, 2023

<p>लघु उद्योग भारती, जयपुर अंचल द्वारा प्रदेश कार्यालय सेवा सदन, सहकार मार्ग, जयपुर पर लघु उद्योग भारती, जयपुर अंचल की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जयपुर की इकाइयों के पदाधिकारी प्रत्यक्ष उपस्थित हुए। बाहर की इकाई के पदाधिकारी विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़कर एक मिशन लिया कि उद्योगों के लिए उपयोगी इनफॉरमेशन को आईटी के द्वारा ऑनलाइन करेंगे।</p><p>संगठन व सरकारी जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए एक गूगल ड्राइव लिंक शुरू किया गया।</p><p>इसके लिए लघु उद्योग भारती की वेबसाइट पर सदस्यता फॉर्म कैसे भरा जाए, किस प्रकार सदस्य समय समय पर अपनी प्रोफाइल को वेबसाइट पर अपडेट करें इसके बारे में जानकारी दी गई।</p><p>श्रीमान मोहन जी खोज पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के द्वारा लघु उद्योग भारती उद्यमीयों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी की गई। वेबसाइट, गूगल ड्राइव हेल्पलाइन व आईटी से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी जेपी चुग आईटी हेड, जयपुर अंचल के द्वारा दी गई । जयपुर अंचल अध्यक्ष सुधीर कुमार गर्ग व महामंत्री सुनीता शर्मा ने लघु उद्योगों के हितार्थ लगातार कार्य करते रहने का विश्वास दिया। एमएसएमई विभाग से श्री आशुतोष शर्मा ने जेड सर्टिफिकेशन के बारे में जानकारी दी। इस बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अरूण जाजोदिया, उपाध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता, श्री महेन्द्र खुराना, प्रदेश संयुक्त महामंत्री श्री महेन्द्र मिश्रा, प्रदेश सचिव श्री विमल कटिहार, श्री विनोद गुप्ता, प्रांत कोषाध्यक्ष श्री उदय भुवालका, अंचल कार्यकारणी सदस्य दौलत तंवर, संदीप गुप्ता, महिला इकाई अध्यक्ष प्रतिमा नथनी, संजय चौधरी भरतपुर, कृष्ण कुमार पुरोहित सीकर, मनोज अग्रवाल, देवेन्द्र अग्रवाल अलवर, शिवानी यादव अलवर, नितिन सिघंल बयाना, दिलिप गुप्ता हिण्डौन, ललित आहूजा प्रहलादपुरा सहित जयपुर अंचल के 11 जिले की 40 इकाइयों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।</p>

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please