झुंझनूं। लघु उद्योग भारती जयपुर प्रांत की बैठक का भव्य आयोजन बुधवार को प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक सेवा सदन सहकार मार्ग लाल कोठी स्कीम जयपुर में किया गया। बैठक में जयपुर प्रांत के अंतर्गत आने वाले 14 जिलों को 55 इकाइयों के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनूं के अध्यक्ष रोहिताश्च बंसल, सचिव सुरेन्द्र कंडिया, पूर्व अध्यक्ष नेमी अग्रवाल, संरक्षक डॉ. डीएन तुलस्यान एवं कृष्ण कुमार रिंगसिया ने भाग लिया। सभी आगंतुकों एवं अतिथियों का पारंपरिक रूप से तिलक एवं दुपट्टा ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर प्रदेश, प्रांत और राष्ट्र स्तर के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा दिए।
संगठन मंत्री माननीय अध्यक्ष माननीय श्री घनश्याम जी ओझा. प्रदेश अध्यक्ष मांननीय श्री शांतिलाल जी बाल प्रांत अध्यक्ष माननीय श्री सुधीर जी गर्ग, प्रांत महामंत्री सुश्री सुनीता जी शर्मा, जोधपुर प्रांत अध्यक्ष माननीय श्री महावीर जी चोपड़ा ने किया। मंच परिचय एवं स्वागत के बाद, परंपरा अनुसार संगठन मंत्र के साथ बैठक की औपचारिक शुरुआत की गई। प्रांत महामंत्री सुनीता जी शर्मा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की एवं सभी आगंतुकों का स्वागत किया।
प्रांत अध्यक्ष श्री सुधीर जी गर्ग ने प्रांत की गतिविधियों, कार्य पद्धति, और संगठन की आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में झुंझुनू शाखा के संरक्षक डॉक्टर डीएन कुलस्यान सहित अन्य उद्यमियों ने खुले सत्र में उद्योगों को आने वाली समस्याओं से अवगत करवाया जिस पर मंच की ओर से उनका शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया गया।
संस्था के विकास हेतु विभित्र विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई एवं मेंबरशिप को कैसे सुनिश्चित किया जाए एवं कैसे हमारी सदस्यता को बढ़ाई जाए
इसके बारे में रितु जी और पिंकी जी ने सभी का मार्गदर्शन किया। उन्होंने लीष करके जो नया पोर्टल बनाया गया है जिस पर हम अपना ऑनलाइन बिजनेस कर सकते हैं इसके बारे में भी सभी को जानकारी दी।
मचस्थ अतिथियों एवं पदाधिकारियों। ने लघु उद्योग भारती के कार्यकलापों एवं भविष्य में किए जाने वाले विभित्र कार्यों की जानकारी सदन को अवगत करवायी। मंच का संचालन श्रीमती वैशाली वशिष्ठ ने किया। प्रदेश अध्यक्ष शांति लाल जी बालड ने प्रान्त की नई कार्यकारिणी की घोषणा को जिसमे प्रांत अध्यक्ष महेंद जी मिश्रा, प्रांत महामंत्री सुनीता जी शर्मा, प्रांत कोषाध्यक्ष उदय जी भुषालका के दायित्वों की घोषणा की। नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव ने अपने निर्वाचन के पक्षात प्रथम उद्बोधन में सभी उपस्थित जन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संस्था हित में टीम भावना के साथ उद्योगों को आने वाली समस्याओं को दूर करावाने में अपनी महती भूमिका निभाएंगे। सभा का समापन रामान साथ हुआ।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेन्द्र मिश्रा को झुंझनू इकाई के पदाधिकारियों ने दी बधाई
सभा के पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेन्द्र मिश्रा जो की शुशुनूं जिले के बिसाऊ कस्बे के निवासी है और जयपुर के बड़े ऊधमी है को शुझनू से सभा में भाग लेने गए लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनूं के अध्यक्ष रोहिताच बंसल, सचिव सुरेन्द्र केडिया, पूर्व अध्यक्ष नेमी अग्रवाल, संरक्षक डा डीएन तुलस्यान एवं कृष्ण कुमार रिंगसिया ने बधाई दी और आशा प्रकट कि, वे संगठन में अच्छा काम करके झुंझनू जिले को गौरवान्वित करेंगे।