पहले नवरात्र से लागू हुए जी.एस.टी. 2.0 सुधार भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए मास्टरस्ट्रोक साबित होंगे। उक्त बातें एडवोकेट गौरव शर्मा ने कुटीर, सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योगों का एकमात्र राष्ट्रव्यापी संगठन लघु उद्योग भारती के जालंधर यूनिट की मासिक बैठक के दौरान कही।
प्रदेश महासचिव विवेक राठौर, उपाध्यक्ष हरीश गुप्ता व वरिष्ठ मार्गदर्शक मनोहर लाल धवन के सानिध्य में जिलाध्यक्ष जालंधर अनिरुद्ध धीर ने विधिवत ढंग से बैठक की शुरूआत करते हुए सभी का स्वागत किया। जबकि मंच संचालन महासचिव (जालंधर) वरुण भल्ला ने बखूबी किया।
गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जी.एस.टी.) 2.0 सुधार पर विस्तृत चर्चा के पश्चात एडवोकेट गौरव शर्मा ने प्रश्नोत्तरी सत्र में व्यापारियों, उद्यमियों की जिज्ञासाओं को शांत किया। उन्होंने कहा कि जो प्रोडक्ट पहले 12 प्रतिशत आते थे वह अब 5 प्रतिशत के स्लैब में आने से कैपिटल गुड्स पर जी.एस.टी. में का लाभ लेना संभव नहीं होगा, क्योंकि 5 प्रतिशत के स्लैब में आने से उसका रिफंड पहले ही मिलता होगा और इन्वेस्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर के कारण कैपिटल वै गुड्स पर रिफंड नहीं मिलेगा।
इस दौरान लघु उद्योग भारती के प्रदेश महासचिव विवेक राठौर ने समालखा (हरियाणा) में लघु उद्योग भारती की 3 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस बैठक में करीब 70 सदस्यों ने भाग लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
समारोह संयोजन में आकाश राठौर, ललित भला, आशीष शर्मा, सिद्धांत अग्रवाल, लक्षित पब्बी, भारत मल्होत्रा, श्याम गोस्वामी, अनुज कपूर, पीयूष, धीरज कपूर, सुनील, गौरव, सौरभ, रोहित, राहुल अग्रवाल, गौरवदीप सिंह पन्नू, मोहित शर्मा ने सक्रिय योगदान दिया।