लघु उद्योग भारती जालंधर की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष विवेक राठौर की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान देश के आर्थिक चक्र को गतिमान करने और रोजगार सृजन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले लघु उद्योगों को समर्पित राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस मनाया गया। एल. यू.बी. के जालंधर के महासचिव अनिरुद्ध धीर ने बखूबी समन्वयक की भूमिका निभाई।इस बैठक में करीब 60 सदस्य उपस्थित रहे।
सी.ए. सुमित वत्ता ने बजट 2024 में केन्द्रीय वित्त मंत्री द्वारा लाए नए आयकर नियमों के साथ साथ नए प्रावधानों, सुधारो के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि उक्त बजट में टैक्स स्लैब में सरलीकरण, वित्तीय मुकदमेबाजी कम करने, राजस्व संग्रह में वृद्धि पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जो देश की अर्थव्यवस्था के विकास के लिए आवश्यक है। इस समारोह संयोजन में मनोहर धवन, सिद्धांत अग्रवाल, पीयूष सेठ, अमित, अनुज कपूर, आशीष शर्मा, सुमित, अजय वर्मा, धीरज कपूर, पुनीत चोपड़ा, श्याम गोस्वामी, अतुल अग्रवाल, मनु बाहरी, संजय जैन, सुनील अग्रवाल, संजीव कुमार, गगनदीप सिंह, संजय जैन, रमणीक गोयल, संजू शर्मा, राजीव ठाकुर, गुरनाम चोपड़ा, विपिन धीर, संजीव गुप्ता, सौरभ, रोशन लाल, राजेश कालिया, विनोद शर्मा व अन्य गणमान्य ने स्त्रिरय सहयोग दिया।