लघु उद्योग भारती द्वारा कलक्टर से मुलाकात रीको क्षेत्र के विकास हेतु 4 सूत्री ज्ञापन

September 22, 2023
NULL,
RAJASTHAN

लघु उद्योग भारती का एक शिष्ट मंडल जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर से मिला और उन्हें शहर तथा खासकर रीको क्षेत्र को विकसित करने हेतु 4 सूत्री मांगों की ओर ध्यान दिलाया। इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपते हुए संघ ने मांग की कि औद्योगिक क्षेत्र रीको में कार्यरत हजारों श्रमिकों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित किया जावें। हजारों श्रमिकों के मशीनों के साथ काम करने व दिन-रात यातायात प्रबंधों एवं माल के लदान व उतराई में लगे श्रमिकों के कारण आये दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं भी होती रहती है लिहाजा क्षेत्र में प्राथमिक चिकित्सालय की बेहद जरूरत है।

लघु उद्योग भारती ने श्रमिकों के कौशल विकास केलिए एक कौशल विकास केन्द्र स्थापित करने की भी जरूरत बताई ताकि श्रमिकों को समय-समय पर प्रशिक्षित कर उनके कौशल को उन्नत किया जा सके ताकि उनके जीवन स्तर पर में बढ़ोतरी हो और उत्पादन की गुणवत्ता व मात्रा में भी वृद्धि हो ।

लघु उद्योग भारती की ओर से रीको औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियों से निकले अपशिष्ट के सुचारू निस्तारण की विकराल समस्या को देखते हुए क्षेत्र में इसके समाधान हेतु एक डम्पिंग यार्ड बनाया जाना जरूरी है। व्यावर में अभी ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है जिससे कचरे के ढेरों ने पर्यावरण व प्रदूषण को बढ़ावा दे रखा है। संघ ने यार्ड केलिए भी भूमि आवंटन की मांग की है।

लउभा द्वारा सौंपे ज्ञापन में पदाधिकारियों ने उक्त तीन इमारतों के अलावा अपने क्रियाकलापों केलिए भी एक कार्यालय की स्थापना हेतु भूखण्ड आवंटित करने की मांग की है ताकि वहां नये उद्यमियों के मार्गदर्शन सहित स्थापित उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण किया जा सके। संस्था ने उक्त सभी भूमियों का आवंटन रीको के प्रावधानों के मुताबिक करने का अनुरोध किया और कहाकि लघु उद्योग भारती इसके लिए पूरी तरह पात्रता रखती है।

उल्लेखनीय है कि गत 18 सित. को लघु उद्योग भारती द्वारा एक वाटिका भी रीको क्षेत्र में बनाई गई जहां 1100 पौधों का सघन वन विकसित किया गया है। इसका उद्घाटन भी जिला कलक्टर द्वारा ही किया गया था।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address

LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please