लघु उद्योग भारती द्वारा स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी नारी शक्ति जागरूकता के प्रति सार्थक कदम : साईशा चोपड़ा

November 27, 2024

लघु उद्योग भारती पंजाब (महिला प्रकोष्ठ) के एक शिष्टमंडल सीमा धूमल के नेतृत्व में पंजाब केसरी पत्र समूह की निदेशक साईशा चोपडा से भेंट की।

इसमें उन्होंने देश की आर्थिकता को सुदृढ़, सामूहिक विकास को गतिशील बनाने, कुटीर, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों की प्रगति व बेह बेहतरी के लिए प्रयासरत देश के सबसे बड़े गैर-राजनीतिक उद्यमी संगठन लघु उद्योग भारती द्वारा नारी शक्तिकरण, जागरूकता व उद्यमियों के सर्वपक्षीय विकास, सर्वर्धन के लिए निभाई जा सार्थक भूमिका की विस्तृत चर्चा की।

इसी क्रम में पंजाब में पहली बार आगामी 29 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक आयोजित की जा रही स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी में उनके सक्रिय सार्थक सहभागिता का आग्रह किया। श्रीमती चोपड़ा ने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की चर्चा के पश्चात कहा कि लघु उद्योग भारती द्वारा देशव्यापी स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी नारी शक्ति जागरूकता के प्रति सार्थक कदम है। इससे नारी सशक्तिकरण उनके रोजगार सृजन के क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

लघु उद्योग भारती पंजाब महिला प्रकोष्ठ की इंचार्ज सीमा धूमल ने कहा कि राष्ट्रहित, देश की आर्थिकता व रोजगार सृजन में लघु उद्योगों का योगदान अहम है। उन्होंने कहा कि स्वयंसिद्धा का उद्देश्य महिलाओं को अधिकाधिक रोजगार के अवसर दिलवाना है।.

केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा महिला उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, उनके क्रियान्वयन में लघु उद्योग भारती की सहभागिता, स्टार्ट अप, स्वयं सहायता समूहों व उद्योगों संबंधित वर्तमान नीतियों के प्रति जागरूकता के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर आरती सचदेवा, रमनप्रीत जज, पल्लवी ठाकुर, नीतू नंदा, ऋतु चोपड़ा, लघु उद्योग भारती मास कम्युनिकेशन बोर्ड उत्तर पश्चिम क्षेत्र के प्रमुख विक्रांत शमां व अन्य गण्यमान्य उपस्थित रहे।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please