लघु उद्योग भारती ने उ.प्र. शासन से बंद हो चुकी कपड़ा मिल में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की मांग की

August 2, 2024

लघु उद्योग भारती द्वारा प्रशासन के माध्यम से उत्तर प्रदेश शासन से सहारनपुर में हो बंद हो चुकी कपड़ा मिल में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की मांग की गई। कोर्ट रोड स्थित कार्यालय पर लघु उद्योग भारती सहारनपुर की अगले अगस्त माह में होने वाली सालाना बैठक के संबंध में पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने लघु उद्योगों की स्थापना के संबंध में उद्यमियों के समक्ष आ रही महत्वपूर्ण समस्याओं के संबंध में भी चर्चा की।

ज्यादात्तर उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का यह मत था कि सहारनपुर में नए उद्योगों की स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है। दिल्ली रोड स्थित औद्योगिक स्थान काफी समय पहले ही संपूर्ण विकसित हो चुका है एवं इसके बाद विकसित हुए पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में भी नए उद्यमियों के लिए नये उद्योगों की स्थापना के लिए अब भूमि उपलब्ध नहीं है। अतः निकट भविष्य में सहारनपुर में नए उद्योगों की स्थापना के लिए एक नये औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने की बहुत आवश्यकता है। लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने इस संबंध में उद्योग विभाग के अधिकारियों से चर्चा की कि सहारनपुर में नये उद्योगों की स्थापना के लिए एक नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की क्या संभावना है। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से इस संबंध में सुझाव मांगे तो यह ज्ञात हुआ कि सहारनपुर में काफी समय से लॉर्ड कृष्णा टेक्सटाइल मिल बंद पड़ी हुई है एवं इसकी भूमि खाली पड़ी हुई है। बर्चा में यह भी निकल कर आया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मेरठ में बंद हो चुकी कताई मिल में एक नए औद्योगिक क्षेत्र को विकसित किया जा रहा है। अतः लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने तुरंत ही जिलाधिकारी, मंडलआयुक्त एवं उत्तर प्रदेश शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेज दिया और फोन पर उनसे इस औद्योगिक क्षेत्र को जल्द से जल्द विकसित करने की मांग की। बैठक में लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष बरुण अग्रवाल, जिला महामंत्री राजीव चानना, मंडल कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, संरक्षक संदीप गुप्ता, संरक्षक दिनेश माहेश्वरी अक्षय जैन, राजकमल अग्रवाल, मिं महामंत्री शौर्य और संचित सागर उद्योग बंधु कन्वीनर एवं मीडिया प्रभारी ई. अजय शर्मा, राजीव आनंद विशाल नागपात, संजीव जैन बैलर्स, अनुज जैन, विपुल और, दुष्यंत सैनी, ई. मुकेश शर्मा, पुनीत धीर, राहुल मिश्रल, गौरव मित्तल, आशु कुच्छर अक्षय पुंडीर, आदेश बिंदल, अमित धीमान आदि काफी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please