लघु उद्योग भारती ने कहा बजट विकसित भारत की ओर पहला कदम

July 29, 2024

लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बजट को युवा, एमएसएमई व किसानों को समर्पित बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लघु उद्योगों के लिये 2 लाख करोड रुपए का प्रावधान किया है जो स्वागत योग्य है। आज लघु उद्योग भारती भवन परिसर में बजट का सीधा प्रसारण देखने अनेक उद्यमी उपस्थित थे।
* प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड ने कहा कि लघु उद्योग भारतीय अर्थव्यवस्था में देश की रीढ़ की हड़ी है। समृद्ध होते लघु उद्योग राष्ट्रीय आय में वृद्धि तो करेंगे ही वहीं लाखों नवयुवकों को रोजगार भी उपलब्ध करवाएंगे।
* जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने उद्योगों के लिये प्लग एण्ड प्ले औद्योगिक पार्को, राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत 12 औद्योगिक पार्क का आंवटन एवं लघु एवं महिला उद्यमियों के लिए समर्पित बजट बताया। 

• प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने आयकर की सीमा बढ़ाने की सरकार कर क्रांतिकारी कदम बताया।
* प्रान्त उपाध्यक्ष दीपक माथुर ने सोलर पैनल की मैन्युफैक्करिंग से जुड़े उत्पादों को छूट को प्रगतिशील कदम बताया। 

*सुरेशकुमार विश्नोई ने मुदा लोन की रकम 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख करने को राहत भरा कदम बताया। 

•पंकज लोढा ने श्रमिको के लिये आवास की योजना का स्वागत किया।
* प्रकाश जीरावला ने उद्योगों के लिये रोजगारोन्मुखी कौशल विकास के कलिये 2 लाख करोड का प्रावधान को क्रांतिकारी कदम बताया।
* राजेन्द्र राठी व हरीश लोहिया ने एमएसएमई के लिये निर्यात सेन्टर बनाने का स्वागत किया।

 • सीए पंकज बाहेती ने कृषि आधारित उद्योगों के लिये की गयी घोषणाओं का स्वागत किया।
* हरीसिंह गहलोत ने फैमिली पेंशन पर टैक्स छूट 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार किये जाने का स्वागत किया।

 • महेन्द्र कांकरिया ने केन्द्रीय आम बजट की भूरी भूरी पंससा करते हुए कहा कि यह बजट सभी निम्नवर्गीय लोगों के उत्थान में सहायक होगा।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please