लघु उद्योग भारती बिरला नगर ईकाई ने विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में 16 श्रमिकों को शॉल, श्रीफल, सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश संयुक्त सचिव सोबरन सिंह तोमर एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव श्रीमती शेफाली कौशिक मध्य भारत, संयुक्त सचिव संजीव कुचिया थे। कार्यक्रम संयोजक राजकुमार राय थे। संचालन सचिव संजय धवन ने किया। आभार संयुक्त सचिव कैलाश बलेचा ने माना। इस अवसर पर अध्यक्ष जगदीश मित्तल, कोषाध्यक्ष महेन्द्र गुप्ता, संयुक्त सचिव कैलाश बलेचा, सह सचिव अभय गर्ग, वरिष्ठ शिव कुमार सिंधी, पंकज शर्मा, अनूप अग्रवाल, आनंद प्रकाश आदि उपस्थित थे।
इनका हुआ सम्मान:
सम्मानित होने वाले राजकुमार शर्मा, प्रभुदयाल, महेश गोड़, राजवीर सिंह, मायाराम गोड़, गणपत राम, नाथूराम खरे, विनदादिन प्रजापति, बहादुर सिंह यादव, प्रमोद दत्त, अरबाज खान, जोधाराम, मीना कुमारी, श्रीमती राधा तोमर, भगवती बाई, रामप्यारी बाई शामिल हैं।