लघु उद्योग भारती ने दिया कलेक्टर एवं विद्युत विभाग को दिया ज्ञापन, फ्यूल सरचार्ज व स्पेशल फ्यूल सरचा

July 24, 2023

बारां व्यापार महासंघ, लघु उद्योग भारती, विद्युत उपभोक्ता संघर्ष समिति, स्माल स्केल इंडस्ट्रीज, ने गुरुवार को जिला कलेक्टर व विद्युत वितरण निगम तथा जिला उपखंड अधिकारी को फ्यूल सरचार्ज एवं स्पेशल फ्यूल सरचार्ज व बारां शहर में बिगड़ रही विद्युत व्यवस्था के विरोध में ज्ञापन दिया साथ ही जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार को भी आगाह भी किया कि उक्त विषयांतर्गत तत्काल निर्णय लिया जाए अन्यथा व्यापारी आंदोलनात्मक कदम भी उठा सकते हैं।

व्यापार महासंघ अध्यक्ष ललित मोहन खंडेलवाल संरक्षक देवकीनंदन बंसल, कार्यकारी अध्यक्ष योगेश कुमरा ( बाटा), उद्योग भारती के चित्तौड़ प्रांतीय अध्यक्ष पवन ड्रोलिया, उद्योग भारती के अध्यक्ष वेद प्रकाश टक्कर सचिव अविनाश खंडेलवाल स्माल स्केल इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राकेश जैन सहित व्यापारियों ने मिनी सचिवालय पहुंचकर जिला कलेक्टर सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन प्रस्तुत कर मुख्यमंत्री ऊर्जा मंत्री, उद्योग मंत्री के नाम उद्योग वाणिज्य प्रतिष्ठान व आम उपभोक्ताओं से सरकारी हठधर्मिता विद्युत विभाग द्वारा वसूले जा रहे विशेष फ्यूल चार्ज, स्पेशल फ्यूल चार्ज व अन्य शुल्क वापस लेने बाबत ज्ञापन सौंपा। व्यापार महासंघ अध्यक्ष ललित मोहन खंडेलवाल, संरक्षक देवकीनंदन बंसल, कार्यकारी अध्यक्ष योगेश कुमरा (बाटा) लघु उद्योग भारती के चित्तौड़ प्रांत के अध्यक्ष पवन ड्रोलिया, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अध्यक्ष वेद प्रकाश टक्कर, सचिव अविनाश खंडेलवाल, श्रवण कटिहाल, कन्हैया चित्तौड़ा, राकेश जैन, कमलेश गोयल, शेख बहादुर, विशाल गोयल, गणेश गर्ग, कुशल पाल प्रजापति, पियूष गर्ग शशीकांत जैन कमलेश अग्रवाल, कैलाश जैन सहित इत्यादि व्यापारियों ने कहा कि कोयले की उपलब्धता में कमी व बिजली उत्पादन के नाम पर बार बार तापीय विद्युत ग्रह को बंद करना, निगम की कार्यप्रणाली में घोर निकम्मापन, पारदर्शिता तथा जिम्मेदारी का अभाव दशार्ता है। इस वजह से विद्युत बिलों में स्पेशल फ्यूल चार्ज 59 पैसे प्रति यूनिट तथा पिछले 12 महीनों का बकाया जोड़कर हर माह वसूला जा रहा है। निगमों से अडानी पावर लिमिटेड द्वारा 11268 करोड रुपए, कोयले के कारण अतिरिक्त विद्युत उत्पादन पर खर्च की राशि उपभोक्ताओं से बिजली बिलों से वसूला जा रहा है, ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने फुयूल सरचार्ज की लूट को शीघ्र बंद करने की मांग की है साथ ही विधुत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता को शहर की विद्युत व्यवस्था को तत्काल सुचारू करने को कहा है । विधुत वितरण निगम के अधिकारियों को व्यापारियों ने बताया कि दिन-रात में मिलाकर लगभग दो दर्जन बार से अधिक बिजली गुल हो जाना रोजमर्रा की बात हो गई है यह बारां शहर का दुर्भाग्य है इस व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त कर आमजन को गर्मी से राहत पहुंचाने का कार्य शीघ्र किया जाए। व्यापारियों ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि इस गर्मी एवं उमस में आम उपभोक्ताओं को पूरा बिल जमा कराने के बाद भी राहत नहीं है इस तरह की विद्युत व्यवस्था से आमजन बुरी तरह त्रस्त है। विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों ने व्यापारियों की मांग को जायज मानते हुए विद्युत की अव्यवस्थाओं को शीघ्र दुरुस्त करवाने का आश्वासन दिया है। साथ ही विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों ने बताया कि शहर की आबादी एवं व्यवसायिक तथा लघु उद्योगों के चलते विद्युत की खबर भी बढ़ गई है जिसके चलते जल्द ही नए पावर हाउस का भी निर्माण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है इस हेतु उपयुक्त भूमि भी देखी जा रही है इसके पूर्ण हो जाने पर आम नागरिकों एवं व्यापारियों को शीघ्र ही इस लचर व्यवस्था से निजात मिल जाएगी। इसी संदर्भ में विद्युत वितरण निगम के जिला उपखंड अधिकारी ने भी आश्वस्त किया है।
 

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please