भारतीय नव संवत्सर विक्रम संवत् 2083 की पूर्व संध्या पर लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत ने नववर्ष महोत्सव समिति की ओर से निकाली गई भव्य शुभकामना शोभायात्रा का जलजोग सर्किल पर पुष्प वर्षा एवं आईसक्रीम वितरण कर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। प्रांत महामंत्री सुरेश कुमार विश्नोई ने बताया है कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भाग लेकर शोभायात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इसके साथ ही शास्त्री सर्किल पर आगंतुकों को हिंदू नववर्ष की बधाई देते हुए तिलक लगाकर व मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में नववर्ष का उल्लास देखने को मिला। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चौपड़ा, प्रांत उपाध्यक्ष हरीश लोहिया, जोधपुर महानगर अध्यक्ष पंकज भंडारी, सचिव राकेश चौरडिया, महानगर उपाध्यक्ष अशोक चौहान, बोरानाडा सचिव थानाराम चौधरी, महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी, सूरसागर कोषाध्यक्ष चेतन सांखला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य सुरेश मुथा, किशोर हरवानी, अशोक कुमार गहलोत, धनजय टिलावत, पंकज लोढ़ा, बृजमोहन पुरोहित तथा महिला इकाई की मंजू सारस्वत, मधु विश्नोई, स्वाति शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।