लघु उद्योग भारती पंजाब प्रदेश की छठी कार्यकारणी बैठक सम्पन्न

March 6, 2025

लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविन्द धूमल ने पंजाब प्रदेश की छठी कार्यकारणी बैठक का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सुक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एम एस एम ई) के विकास और संरक्षण के लिए बना एक अखिल भारतीय संगठन है। वर्तमान में देश के 27 राज्यो, 557 जिलों में 998 पुरुष व 48 महिला युनिटी के 57 हजार से अधिक सदस्य है।

इस सक्रियता के अनुरूप ही केंद्रीय बजट और देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था नीतियों के निर्धारण में एहम भूमिका रहती है। संगठन जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर एक कड़ी के रूप में कार्यरत है। उन्होंने संगठन के संवर्धन ने सहायक पांच परिवर्तन, 6 आवश्यक कार्यों मासिक बैठक, स्थापना दिवस, विश्वकर्मा जयंती, जिला उद्यमी सम्मेलन, पारिवारिक स्नेहमिलन, उद्यमिता विकास के महत्व की चर्चा की। 

प्रदेश में संगठनात्मक स्थिति, विभिन्न यूनिटों की कार्यक्षमता, सदस्यता की चर्चा करते हुए प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने सभी को एकजुट रहने के साथ साथ सदस्यता बल को बढ़ाने, अपने उद्योगों के उत्थान के लिए उद्योग संवर्धन नीतियों के निर्माण के लिए सक्रिय होने के लिए प्रेरित किया। लघु उद्योग भारतों मास कम्युनिकेशन बोर्ड उत्तर पश्चिम क्षेत्र के प्रमुख विक्रान्त शर्मा ने बैठक संयोजन व संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। प्रदेश महासचिव ने प्रदेश में चल रहे कायों व आगामी रणनीति की विस्तृत चर्चा की।

महिला प्रकोष्ठ की इंचार्ज सीमा धूमल ने प्रदेश में पहली बार आयोजित स्वयंसिद्धा प्रदर्शनों की सफलता, उसमें सदस्यों, उद्योगिक घरानों व गणमान्य के सहयोग की जानकारी सांझा की।

प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के संयोजन के दौरान जिला अध्यक्ष विवेक राठौर, महासचिव अनिरूद्ध धीर, वित्त सचिव वरुण भल्ला, मनोहर धवन, गुरबख्श जुनेजा व अन्य गणमान्य ने एडवोकेट अरविन्द धूमल, आखिल भारतीय विद्युत समिति के संयोजक विजय तलवार, प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुप्ता, लघु उद्योग भारती मास कम्युनिकेशन बोर्ड उत्तर पश्चिम क्षेत्र प्रमुख विक्रान्त शर्मा, प्रदेश महासचिव प्रदीप मोंगिया, महिला प्रकोष्ठ को इंचार्ज सीमा धूमल को संगठन गौरव चिन्ह, डॉ रघुबीर सूरी, सर्वदमन भरत, स्वर्ण सिंह कंग, अशोक सेठी, अनुज कपूर, चन्नी तकुलियाँ, नवनिर्वाचित पार्षद कंवर सरताज को पर्यावरणसंरक्षक पौधे भेट किए गए।

ज्योति प्रज्वलन के पश्चात सुरू हुई बैठक ने प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुप्ता व बटाला यूनिट के अध्यक्ष रविंदर हांडा के जन्मोत्सव के अवसर पर सदस्यों ने उन्हें प्रीति मिष्ठान भेंट किए। शिवानी ने उद्योगों हितैषी डिजिटल मीडिया, अमित गोयल ने साप्ताहिक न्यूज लैटर के महत्व की चर्चा की। इस दौरान विभिन्न आयाम प्रभारियों व उत्पाद समूहों प्रमुखों की घोषणा भी की गई। इस अवसर पर अमित कपूर, डॉ जे पी सिंह, मुखविन्दर सिंह, राजेश अग्रवाल, दविन्द्र कौशल, प्रो दीपिका राठौर, आरती सचदेवा, पल्लवी ठाकुर, नोतू नंदा, मोना मोगिया, प्रियंका गोयल, हरीश गुप्ता, उत्तम चना, ललित भला. सुमित अमित दुग्गल व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

सामूहिक प्रीतिभोज के पश्चात बैठक सम्पन्न हुई।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please