लघु उद्योग भारती पंजाब (महिला प्रकोष्ठ) की तीन दिवसीय स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी का हुआ आगाज

December 3, 2024

लघु उद्योग भारती पंजाब (महिला प्रकोष्ठ) की तीन दिवसीय स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी शुक्रवार को होटल स्काईलार्क में शुरू हुई। कुटीर, सूक्ष्म, मध्यम और लघु उद्योगों के पल्लवन, उद्योग व राष्ट्रहित के लिए कार्यरत आखिल भारतीय संगठन लघु उद्योग भारतों द्वारा महिला उद्यमिता, स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने की दिशा में सार्थक पहल करते हुए देशव्यापी स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी अभियान शुरू किया है। इस दिशा में पंजाब महिला प्रकोष्ठ द्वारा लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविंद धूमल, महासचिव ओम प्रकाश गुप्ता, अंजू सिंह ( आखिल भारतीय स्वयंसिद्धा आयाम प्रमुख) अंजू बजाज (महिला सचिव) के सानिध्य में उक्त प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इसका विधिवत शुभारंभ इशिता थमन (डिप्टी डारेक्टर एम एस एम ई) ने किया।

मुख्यातिथि इशिता थमन ने एम एस एम ई द्वारा जनहित और उद्योग हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए आश्वस्त किया कि केंद्र और प्रदेश सरकार में सहभागिता के इच्छुक को किसी भी स्तर पर किसी भी मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने नारी शक्ति जागरण के लिए स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी को एक सफल प्रयास बताया।

इस दौरान अंजू सिंह (अखिल भारतीय स्वयंसिद्धा आयाम प्रमुख), अंजू बजाज (अखिल भारतीय महिला सचिव), लघु उद्योग भारती के आखिल भारतीय महासचिव ओम प्रकाश गुप्ता ने लघु उद्योग भारती के विभिन्न आगामी, प्रकोष्ठो कार्यविधि व इसके संचालन सबंधी विस्तृत चर्चा की।

विशेष आमंत्रित गैस्ट के रूप में उपस्थित दैनिक सवेरा ग्रुप की डायरेक्टर नेहा विज ने कहा कि स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी की आयोजक सीमा धूमल व उनकी टीम बधाई की पात्र है। ऐसे आयोजन अधिकाधिक होने चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वयं को सिद्ध करने की दिशा में स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी सार्थक पहल है। इससे नारी + सशक्तिकरण उनके रोजगार सृजन के क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

उन्होंने प्रदर्शनी में शामिल विभिन्न स्टालों का दौरा करते हुए महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया।

इससे पूर्व संगठन मंत्र व पवित्र ज्योति प्रज्वल्लन के पश्चात पंजाब इंचार्ज सीमा धूमल लघु उद्योग भारती का परिचय देते हुए सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, पदाचिकारियों व गणमान्य का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ रीना राठौर (उपाध्यक्ष राजस्थान), विक्रान्त शर्मा (लघु उद्योग भारतीं मास कम्युनिकेशन बोर्ड उत्तर पश्चिम क्षेत्र प्रमुख विक्रान्त शर्मा, अश्वनी विक्टर (अध्यक्ष एफ आई ईओ) प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुप्ता, महासचिव प्रदीप मोगिवा, वित्त सचिव रमेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अशोक सेठी, स्वर्ण सिंह कंग, हरीश गुप्ता, जिलाध्यक्ष विवेक राठौर सीमा चोपड़ा (मानद सचिव नारी निकेतन) व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

प्रदेश इंचार्ज सीमा घूमल ने कहा कि महिला उद्यमिता, स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी एक सशक्त व कारगर माध्यम बनेगी। उन्होंने इस प्रदर्शनी के आयोजन में सक्रिय सहयोग देने वाली अर्चना जैन, प्रो. दीपिका राठौड़, डेरा बस्सी को संगोजक मोना पोगिगा, आरती सचदेवा (महासचिव, जालंधर केंद्रीय), पल्लवी ठाकुर (को-कन्वीनर जालंधर नॉर्वे). रमनप्रीत जज (कन्वीनर जालंधर नॉर्थ), प्रीति सेठी, नीतू नंदा, ऋतु चोपड़ा, अमनदीप शेरगिल, सरोज ठाकुर, ऋतु बुद्धिराजा व अन्य सहयोगियों का भी आभार प्रकट किया।

इस प्रदर्शनी में पंजाब, हिमाचल, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, उत्तरप्रदेश की महिला उद्यमियों के विभिन्न उद्योगों से सबंधित 55 स्टाल शामिल है। तीनों दिन दर्शको का प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। प्रदर्शनी का समय सुबह 11 बजे से रात के आठ बजे तक रहेगा।

सना नारंग की पेंटिंग्स ने सबको किया आकर्षित

जालंधर (अनुज): लघु उद्योग भारती की तीन दिक्सीव प्रदर्शनी में 16 बरस की सना नारंग की पेटिंग्स सभी को आकर्षित कर रही थी। उसकी पेटिग्स में प्राकृतिक छटा थी। वह न केवल एक अच्च्छी आर्टिस्ट है बल्कि वह एक स्विमर भी है। उसने तीन बार तैराकी की राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती है। सना नारंग सामाजिक कार्यकर्ता भी है और ऑटिज्म प्रभावित लोगों के लिए फंड भी एकत्रित करती है। वह चैरिटी में काफी विश्वास रखती है। वह ऑटिज्म से प्रभावित लोगों के लिए बनाई गई संस्था सोच आटिज्म समिति के साथ जुड़ी हुई है और उनके लिए समर्पित भावना से काम भी करती है। वैसे साइकोलॉजी की स्टूडेंट भी है। प्रदर्शनी में शायद ही कोई ऐसा पेटिग्स तो उसको हाथों-हाथ बिक रही थी।

व्यक्ति होगा जो उसको बनाई गई पेटिंग्स से प्रभावित न हुआ हो। कई उसकी पेटिंग्स का स्टॉल अलग ही आकर्षण का केंद्र बना है।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please