लघु उद्योग भारती बालोतरा महिला इकाई की ओर से प्रदेश संयुक्त महामंत्री मंजू सारस्वत व बालोतरा महिला इकाई अध्यक्ष बबली पाटोदी के सानिध्य में मंडोर जोधपुर स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों का सम्मान किया । मंजू सारस्वत ने बताया, बालोतरा महिला इकाई की टीम की ओर से भोजन सामग्री व उपहार स्वरूप सम्मान राशि संचालिका अनुराधा आडवाणी को भेंट की। बालोतरा महिला इकाई सामाजिक सरोकार को निभाते हुए वृद्धजनों के साथ स्नेह व आदर भाव प्रकट किया। कार्यक्रम में मंडोर इकाई उपाध्यक्ष स्वाति शर्मा, बालोतरा इकाई सचिव स्वाति मानधना, उपाध्यक्ष उषा भंसाली, ममता श्रीश्रीमाल, कोषाध्यक्ष अर्पणा अग्रवाल, कंचन ढेलरिया, ममता अन्याव, मीणा छाजेड़, मंजू भंडारी, मंजू मेहता, ललिता ढेलरिया, शशि मेहता, संतोष भाजीवाला, डिंपल श्रीश्रीमाल, तारा भंडारी उपस्थित रही। संचालिका अनुराधा आडवाणी ने धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया ।