<p>भीलवाड़ा। (सरेराह) लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा आगामी 5, 6 व 7 जनवरी को आयोजित स्वयंसिद्धा फेयर का सोमवार को महेश छात्रावास में भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। फेयर प्रमुख शशि काबरा ने बताया की भूमि पूजन हरिसेवा धाम के संत महामंडलेश्वर हंसाराम महाराज के कर कमलों से संपन्न हुआ। हंसराम महाराज ने इस मौके पर कहा कि किसी भी शुभ कार्य के आरंभ में देव पूजन और धर्म ध्वजा स्थापना की सनातन परंपरा रही है। छोटे व्यवसाई को भी अवसर मिले इसके लिए इस तरह के मेले उपयोगी होते हैं। महिला इकाई अध्यक्ष पल्लवी लड्डा ने बताया की फेयर महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है जिसमे उनका प्रयास है कि महिला उद्यमी को मार्केटिंग हेतु एक समुचित प्लेटफार्म मिल सके। भूमि पूजन कार्यक्रम में नीता बंसल, विमल मुणोत, चंदा मून्दड़ा, मानकंवर काबरा, स्नेह जागेटिया, मधु अग्रवाल, सुशीला लोढ़ा, शिखा अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, रेखा ईनाणी, आशा सोमानी, स्नेहलता मेलाना, ममता चेलाना, गुड्डी काबरा, उर्मिला सोनी, नीता गर्ग उपस्थित रही।</p>