लघु उद्योग भारती महिला इकाई जोधपुर महानगर ने पहल करते हुए आज एकदिवसीय साईबर अपराध जागरूकता

September 14, 2024

 समाज में महिलाओं को सशक्त बनाने और आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना पैदा करने के उद्देश्य से आज लघु उद्योग भारती महिला इकाई जोधपुर महानगर ने पहल करते हुए आज एकदिवसीय साईबर अपराध जागरूकता व आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भवन सभागार मे दिया गया। महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मोना हरवानी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भरता और आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण कौशल सिखाते है जो उनके सुरक्षा और आत्मसंतुष्टि के लिये बेहद जरूरी है। आत्मरक्षा प्रशिक्षक मुक्ता जी माथुर ने महिलाओं को आत्मरक्षा के गुरू सिखाते हुए कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण न केवल शारीरिक कौशल को बढ़ाता है बल्कि मानसिक सशक्तिकरण भी प्रदान करता है। प्रशिक्षक शारदा जी पूनिया ने साईबर अपराध व आत्मरक्षा के बारे मे बताते हुए आत्मरक्षा की अनेक गुर बताये। दोनो ही प्रशिक्षकों द्वारा महिलाओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीक और विपरीत आपातकालीन परिस्थितियों में सामना करने के तरीके, स्वास्थ्य और फिटनेस पर ध्यान देने के विभिन्न पहलूओं के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। शारदा पूनिया ने महिलाओं को आज के आधुनिक युग मे साईबर सुरक्षा व अपराध के बारे मे जागरूक किया और कानूनी अधिकारों के बारे मे बताया। महिला इकाई द्वारा अतिथियो का दुपट्टा ओढाकर स्वागत किया गया। अंजली जी चेलानी व टीम का सहयोग रहा। कार्यक्रम मे लघु उद्योग भारती महिला इकाई उपाध्यक्ष श्रीमती इन्दुबाला अग्रवाल, सहसचिव श्रीमती इन्दु चौपडा, श्रीमती नलिनी बंसल, कोषाध्यक्ष शिल्पा अग्रवाल, सदस्य निधिसिह, ममता मनानी, भावना मोटवानी, मीनाक्षी हर्ष, मनीषा शर्मा, नीतूसिह रेखा जैन शफीना बानो प्रेमलता महावर इत्यादि अनेक महिला गणमान्य उपस्थित रही। अन्त मे धन्यवाद व आभार श्रीमती कंचन लोहिया ने दिया।
 

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please