लघु उद्योग भारती महिला इकाई जोधपुर महानगर का दीपावली स्नेह मिलन आज सम्पन्न हुआ। महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मोना हरवानी ने अतिथियो का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति आध्यात्म प्रधान संस्कृति है और इसमें धर्म, आस्था, रीति-रिवाज, परम्पराओं, विश्वास, भावना आदि का अत्यधिक महत्व है। कार्यक्रम मे नये सदस्यों का दुपट्टा व बैच प्रदान कर स्वागत किया गया। इस दौरान खेलकूद के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे लघु उद्योग भारती के प्रदेश संयुक्त महामंत्री श्रीमती मंजू सारस्वत, प्रान्त संयुक्त महासचिव श्रीमती बिन्दू जैन, महिला इकाई सचिव श्रीमती कंचन लोहिया, कोषाध्यक्ष श्रीमती शिल्पा अग्रवाल, महिला इकाई उपाध्यक्ष श्रीमती इन्दूबाला अग्रवाल, सहसचिव श्रीमती इन्दु चौपडा, श्रीमती नलिनी बंसल, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती मनीषा शर्मा, श्रीमती निधिसिह, श्रीमती मीनाक्षी हर्ष, श्रीमती भावना मोटवानी, श्रीमती सुधा गर्ग, सदस्य श्रीमती अरूणा राठी, श्रीमती स्वाति शर्मा श्रीमती बबीता भण्डारी श्रीमती कमल गुप्ता, श्रीमती प्रेमलता महावर, श्रीमती किरण कांकरिया, श्रीमती रूचिका लीला, श्रीमती मीनाक्षी तंवर व श्रीमती माला राठौड उपस्थित रहे। अंत में सचिव श्रीमती कंचन लोहिया ने आभार जताया