<p>भरतपुर 22 दिसंबर (घनश्याम अवस्थी) लघु उद्योग भारती, महिला इकाई, भरतपुर द्वारा भरतपुर में पहली बार महिला शिल्पकारों और महिला उद्यमियों के द्वारा तीन दिवसीय मेला लगाया जा रहा है । जिसमे महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित सामान की प्रदर्शनी लगाकर अपने सामान की बिक्री और प्रचार प्रसार किया जाएगा । सूक्ष्म और कुटीर उद्योग लगाकर काम करने वाली महिला उधमियो को एक नया मंच देकर उनको नाम और काम दिलवाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम लघु उद्योग भारती, महिला इकाई , भरतपुर द्वारा किया गया है ।मेले के अंदर 32 स्टाल लगाई जा रही है । इसमें बच्चो के लिए झूले और गेम्स की व्यवस्था की गई ।स्वाद के लिये चटपटी चाट और स्थानीय व्यंजन की स्टाल भी लगायी जा रही है ।महिलाओं और बच्चो के लिये रोज विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता रखी गई है। मेले में सभी का प्रवेश निःशुल्क है ।मेले का समय सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक है ।मेले के प्रचार प्रसार के लिए सभी स्कूल में बच्चो के लिये निःशुल्क पास दिये गये हैजिनमे हर घंटे लकी ड्रा और दिन में एक बार मेगा ड्रा निकाला जायेगा कार्यक्रम का उद्घाटन 28 दिसंबर को सुबह 10 बजे निम्बाराम क्षेत्रीय प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और श महेन्द्र सिंह जी मग्गों प्रांत संघ चालक, स्वयं सेवक संघ के पावन सानिध्यऔर सुधीर जी गर्ग अध्यक्ष लघु उद्योग भारती जयपुर प्रांत एवम् श्रीमती सुनीता शर्मा महामंत्री लघु उद्योगभारती जयपुर प्रांत के मुख्य आथित्यऔर रामकुमार जी गुप्ता डायरेक्टर बृज हनी, कृष्ण कुमार अग्रवाल, अध्यक्षश्री अग्रसेन महिला विद्यापीठ, भरतपुर एवम् डॉ प्रदीप शर्मा डायरेक्टर प्रदीप शर्मा हॉस्पिटल के विशिष्ट आथित्य में किया जाएगा ।प्रेस कॉन्फ्रेंस = में संस्था अध्यक्ष कविता गोयल, सोनल गुप्ता, शिल्पी जैन, मंजू सिंह, स्वाति सक्ससेना, भारती गुप्ता, संजय चौधरी, राहुल बंसल, प्रेम सिंह कुंतल, सुनील प्रधान , बृजेश अग्रवाल, मनीष सिंघल, अमित अग्रवाल, सीए विनय गर्ग, गिरीश सिंघल उपस्थित थे। सभी जानकारी संस्था सचिव हरप्रीत मग्गो द्वारा दी गयी।</p>