<p>हिन्दुस्तान एक्सप्रेस न्यूज- मुरैना। लघु उद्योग भारती महिला इकाई मुरैना द्वारा स्वयंसिद्धा दीपोत्सव प्रदर्शनी का आयोजन 17 व 18 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक गर्ग सेवा सदन, रामजानकी मंदिर के पास जीवाजीगंज में किया जाएगा।</p><p>इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए महिला इकाई मरेना की अध्यक्ष श्रीमती मीना गुप्ता ने बताया कि उक्त दोपोत्सव प्रदर्शनी में जयपुर की चूड़ियाँ, डिजायनर सूट, साड़ी, लहंगे, दीपक, केंडल, तोरंग, पंचगव्य मूर्तियां, फूड कॉर्नर, बर्तन विला, महेश्वर एवं चंदेरी साड़ी व सूट, आयुर्वेदिक कॉस्मेटिक, सेक्स, पारम्परिक जड़ी बूटिया, ज्वैलरी, बेडशीट, खादी से निर्मित वस्त्र, हाथ से बने पापड़, पौशाक, बत्ती, आचार, मुरब्बे, टोरो कार्ड क्रिस्टल आदि के स्टॉल लगाये जायेंगे। श्रीमती गुप्ता ने बताया कि इनके अलावा दिलीप गोयल द्वारा गौ माता के गोबर से प्रतिमायें बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पारुल गुप्ता द्वारा हेयर स्टायल क्लास लगाई जाएगी। इसके साथ ही सुषमा गांगिल द्वारा केडबरी चॉकलेट बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पारुल गुप्ता द्वारा होमग्रेड चीजों से चेहरे बालों की देखभाल कैसे करें इस संबंध में बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी के दौरान उद्योग लगाने के लिए सरकारी नीतियों खाद्य ग्रामोद्योग की स्कीमत ब्रॉकर्स द्वारा लोन की सुविधा आदि के संबंध में महिलाओं को जानकारी दी जाएगी। श्रीमती गुप्ता ने बताया कि गर्ग सेवा सदन में 17 अक्टूबर को प्रदर्शनी का शुभारम्भ होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मैं जीतेन्द्र गुप्त पूर्व अभा राष्ट्रीय अध्यक्ष लघु उद्योग भारती मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती उमा शर्मा सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती शैफाली कौशिक प्रदेश सचिव, श्रीमती सीमा मिश्रा महिला प्रभारी मौजूद रहेंगी। एक प्रश्न के जवाब में श्रीमती गुप्ता ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि जो महिलायें अपने घरों पर सामान बनाती हैं हम उनके सामान को बाजार उपलब्ध करा सकें। हम स्व सहायता समूह को भी अपने संगठन से जोड़ रहे हैं, ताकि उनको भी मदद ली जा सके।</p>