लघु उद्योग भारती महिला इकाई की सदस्याओं ने गंगरार स्थित मनोमय टेक्स इंडिया लिमिटेड के डेनिम प्लांट का अवलोकन किया। लघु उद्योग भारती महिला इकाई अध्यक्ष पल्लवी लढा ने बताया की महिला इकाई के सदस्यों ने धागे से लेकर कपड़ा बनने तक डेनिम निर्माण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की। मिल में कपड़ा बनने के बाद गारमेंट निर्माण की प्रक्रिया के बारे में भी महिलाओं को जानकारी दी गई। फैक्ट्री अवलोकन में 35 सदस्य उपस्थित थे और सभी ने बहुत ही उत्सुकता से अवलोकन किया और उनके द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का भी समाधान फैक्ट्री मैनेजर द्वारा किया गया। इसके पश्चात पर्यावरण की महत्वता को ध्यान में रखते हुए डेनिम प्लांट में वृक्षारोपण किया गया एवं वहां कार्यरत श्रमिकों को पर्यावरण की रखरखाव हेतु जानकारी दी गई। सचिव नीता बंसल ने बताया की गत दिनों आयोजित स्वयं सिद्धा मेले की समीक्षा बैठक भी की गई। भीलवाड़ा स्वयं सिद्धा मेले ने कई नवाचार किये। जिसमें स्वदेशी जागरूकता अभियान प्रमुख था। इस नवाचार को बहुत सराहना मिली। कार्यक्रम में विमला मुणोत, प्रियंका मेहता, रेखा ईनाणी, सरिता अग्रवाल, आशा सोमानी, सुमित्रा सुरकट, प्रिया कोठारी, शोभा चोखड़ा, अंजना तोषनीवाल, रीटा गोयल, चैना डाड, आशा अग्रवाल, वीणा मोदी, स्नेहलता मेलाना, ऐश्वर्या अग्रवाल, वाति टिक्कीवाल, शिल्पा टिक्कीवाल, कीर्ति पाराशर, प्रतिभा पाराशर, मधु अग्रवाल, मधु गगरानी, सोनल अग्रवाल, प्रीति सुराणा, शालिनी बाहेती, इंदु मालू, ममता चालना, आरती अग्रवाल, सुशीला लोढ़ा, उर्मिला सोनी, स्नेह जागेटिया, अनुपमा नामधर, ज्योति माहेश्वरी, गुड्डी काबरा आदि सदस्याएं उपस्थित थी।