लघु उद्योग भारती रेवाड़ी इकाई ने मनाया होली मिलन

March 17, 2025
Rewari,
HARYANA

लघु उद्योग भारती रेवाड़ी इकाई द्वारा सेंडपाइपर टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के सदस्यों और स्थानीय उद्यमियों ने भाग लिया। इस अवसर पर संगठन के उद्देश्यों, औद्योगिक विकास, समाज सेवा और एमएसएमई इकाइयों के सहयोग को लेकर विस्तृत चर्चा अहिल्या रानी होलकर की त्रि शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सेमिनार, लेख, सोशल मीडिया अभियानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का प्रस्ताव रखा गया। लघु उद्योग भारती रेवाड़ी इकाई के जिला संयोजक संजय डाटा और जिला सचिव राजेश अग्रवाल ने संगठन की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लघु उद्योग भारती भारत का एकमात्र राष्ट्रव्यापी संगठन है, जो सूक्ष्म और लघु उद्योगों के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्यरत है। पूरे देश में इसकी 450 से अधिक शाखाएं कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि संगठन केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा, श्रमिक कल्याण और रोजगार सृजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर समाज में लघु उद्योगों की सामाजिक जिम्मेदारी और उनके सकारात्मक प्रभावों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में रीको के साथ एमएसएमई इकाइयों के सहयोग पर विशेष चर्चा की गई, जिसमें बताया गया कि रीको के साथ 1,30,000 वर्ग मीटर भूमि के लिए एमओयू भरा जा चुका है। यह उपलब्धि क्षेत्र के लघु उद्योगों के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है. जिससे उद्योगों को आवश्यक सुविधाएं और आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। इस मौके पर उपस्थित सदस्यों को रीको के सहयोग से मिलने वाली सुविधाओं, भूमि आवंटन और औद्योगिक इकाइयों के विस्तार के बारे में जानकारी दी गई कार्यक्रम के दौरान सीए निधि गौतम ने महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के उद्यमिता में बढ़ते योगदान पर अपने विचार रखते हुए कहा कि महिलाएं आज विभिन्न उद्योगों में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए लघु उद्योग भारती निरंतर प्रयासरत हैं। होली मिलन समारोह में संगठन के सदस्यों ने मिलकर होली की खुशियां मनाई और औद्योगिक क्षेत्र के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एडवोकेट राजीव डाटा, अमित यादव, महेंद्र छाबड़ा, रोहित सचदेवा, नितिन गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, सुधीर चौधरी, सुनील गर्ग, नरेश गोयल, सीए निधि गौतम, नमन गोयल, मुकेश जैन, सीए कश्यप गुप्ता, जुगनू गोयल, शुभम अग्रवाल, हेमंत कुमार, अमित सांधी, मनीष गोयल, अमित संधी, यशपाल, प्रांजल डाटा, आदित्य डाटा, अनिल गंजू, अरुण टोकस और राहुल डाटा सहित कई गणमान्य 'उद्योगपति और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please