लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनूं ने मनाया विश्वकर्मा दिवस

September 22, 2025

लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनूं के तत्वाधान में बुधवार प्रातः 10 बजे रिको इंडस्ट्रियल एरिया में विश्वकर्मा दिवस मनाया गया एवं भगवान विश्वकर्मा जी एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की गयी। विदित है कि भगवान विश्वकर्मा जी को विश्व का निर्माता तथा देवताओं का वास्तुकार माना गया है। हिंदू पौरोणिक कथाओं में दुनिया के पहले वास्तुकार और शिल्पकार माने जाने वाले भगवान विश्वकर्मा की पूजा हर साल 17 सितंबर को की जाती है। ऐसी मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा ने ही ब्रह्मा के साथ मिलकर ब्रह्मांड की रचना की थी। ये भी मान्यता है कि विश्वकर्मा जी ने ही देवताओं के अस्त्र-शस्त्र का निर्माण किया है। इसलिए हर साल इंजीनियर, आर्किटेक्ट्स, शिल्पकार, औद्योगिक मजदूर, कारीगर आदि विश्वकर्मा पूजा करते हैं। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनूं के अध्यक्ष रोहिताश्व बंसल, सचिव सुरेंद्र केडिया, पूर्व अध्यक्ष नेमी अग्रवाल सहित अन्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please