लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनू की मासिक बैठक रीको स्थित मंगलम भोग आट्टा फैक्ट्री में 14 अगस्त 2025 सांयकाल 6 बजे अध्यक्ष रोहिताश्व बंसल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
उपस्थित सभी सदस्यों ने वृक्षारोपण पर चर्चा करते हुए बताया की फैक्ट्री परिसर में पेड लगाने हेतु जगह नहीं है। यदि औद्यागिक क्षेत्र झुंझुनूं में कोई पार्क गोद लेकर उसमें पेड लगाए तो अच्छा रहेगा। इसके लिए रिको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबन्धक को पार्क गोद लिए जाने हेतु पत्र लिखे जाने पर सहमति बनी। सदस्यता वृद्धि अभियान पर आपस में विचार विमर्श किया गया कि अब तक जो सदस्य बने है उसके अतिरिक्त और भी सदस्य बनाये जाने के प्रयास करने पर सहमति बनी। इसी के साथ स्वाधीनता दिवस समारोह 2025 पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सभी घरों में एवं फैक्ट्रियों में अधिकाधिक ध्वजारोहण किये जाने के लिए सभी को मोटिवेट किया गया। मासिक बैठक में अध्यक्ष रोहिताश्व बंसल, सचिव सुरेन्द्र केडिया, डॉक्टर डीएन तुलस्यान, सुशील कुमावत, श्रवण गोयनका, विपिन राणासरिया, अनिल गुप्ता, प्रदीप चाहर, श्रीमती मंजू कुमावत, श्रीमती विनोद शेखावत एवं महेश बिष्ट सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।