<p>लघु उद्योग भारती, सहारनपुर के अधि ष्ठापन समारोह पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष वरुण अग्रवाल को प्रतीक के रूप में संगोल देकर जिलाध्यक्ष का कार्यभार सौपा।</p><p>दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने अपने 3 वर्षों के कार्यकाल के कार्यों के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर अनुपम गुप्ता ने मण्डल व इसके तीनों जिलों की कार्यकारिणी घोषित की। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष वरुण अग्रवाल द्वारा इस अवसर पर अपनी जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें राजीव चांदना को जिला महामंत्री, मुकेश शर्मा को कोषाध्यक्ष, शौरय जैन संगठन महामंत्री, दिनेश माहेश्वरी राजकमल अग्रवाल सुशील चढ़ाना अमित गर्ग अक्षय जैन एवं अजय सिंघल को संगठन के संरक्षक के रूप में, देवेंद्र कुमार बंसल चेयरमैन, संचित सागर कॉर्पोरेट महामंत्री, इंजीनियर अजय शर्मा को कन्वीनर उद्योग बंधु, मीडिया प्रभारी एवं एडिटर उद्योग पत्रिका की जिम्मेदारी दी गई। उपाध्यक्ष के रूप में राजेश जैन, राम अवतार मित्तल, नवीन गर्ग, संजय गोयल, मुकेश शर्मा, विपुल गर्ग, प्रवेश विज, अजेश शर्मा, अंकित जैन एवं सचिव के रूप में विशाल नागपाल, राजीव सैनी, मनु बंसल, मनोज गोयल, दी गई। आशीष भारद्वाज, पुनीत धीर एवं करण गिरधर को जिम्मेदारी दी गई। विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र के प्रभारीयों की जिम्मेदारी कामधेनु औद्योगिक क्षेत्र के प्रभारी राजीव आनंद, पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र के प्रभारी सुशील भारद्वाज, बेहट रोड के प्रभारी दुष्यंत सैनी, देहरादून रोड के प्रभारी राजीव चानना, दिल्ली रोड के प्रभारी रजत अग्रवाल, चिलकाना रोड के प्रभारी प्रतीक बंसल को दी गई एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रभारी भी नियुक्त किए गए, जिसमें आयुवेदिक मेडिसिन अक्षय पुंडीर, होजरी विपुल जैन, प्लास्टिक इंडस्टरीज मोहित गुप्ता, रेडीमेड गारमेंट्स अक्षत मित्तल, कॉरुगेशन राकेश जैन, फीड सप्लीमेंट्स नितिन भट्टाचार्य, ओडीओपी मयंक अग्रवाल, कोर ग्रुप कुलदीप धमीजा, बायोगैस एवं सीएनजी की जिम्मेदारी अमित राणा एवं विवेक गोयल को जिम्मेदारी दी गई। विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र के सह प्रभारी एवं सदस्यों की जिम्मेदारी रवि वैश्य, सुमित चौध री, इंद्रप्रीत सिंह, मनोज बंसल, आशुतोष कुच्छल, अनिल गोयल, अमित धीमान, अंजेश सैनी, विजय देशवाल, महावीर सैनी, त्रिभुवन अलाहाबादी एवं राकेश दत्ता को दी गई।</p><p>इस अवसर पर मुख्य अतिथि विभाग संचालक राकेश वीर एवं महापौर सहारनपुर डॉक्टर अजय सिंह ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एवं उनकी टीम को बधाई दी एवं हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि विभाग संघचालक राकेश वीर एवं महापौर डॉक्टर अजय सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सह कार्यवाह देवेंद्र बंसल, शामली से मंडल महामंत्री आलोक जैन, जिलाध्यक्ष अंकित गोयल एवं मुजफ्फरनगर से जिला अध्यक्ष राजेश जैन उपस्थित रहे।</p>