लघु उद्योग भारती (लुब) की पूर्वोत्तर इकाई की वार्षिक साधारण सभा आयोजित की गई। इस सभा का शुभारंभ लुब पूर्वोत्तर क्षेत्र के प्रभारी ओम प्रकाश मित्तल ने भारत माता व बाबा विश्वकमा के चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर उनके साथ राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री आशीष देवड़ा, प्रांतीय अध्यक्ष मनोज लुंडिया, वरिष्ठ अभिभावक भंवरलाल अग्रवाल, प्रांतीय महामंत्री रवि सुरेका उपस्थित थे।
प्रांतीय अध्यक्ष श्री लुंडिया ने अपने स्वागत संबोधन में पूर्वोत्तर में लुब की इकाई गठन के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि लघु उद्योग भारती माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज संस्था है। जिसमें पूर्वोत्तर के 650 से भी अधिक सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। यह संस्था लघु उद्योग व उद्यमीयों के हितों के लिए काम करती है। पूर्वोत्तर में नगांव, गोलाघाट के अलावा अन्य जगहों पर भी शाखाएं खोलने का अभियान जारी है। महामंत्री रवि सुरका ने गत 2 वर्षों के कार्यक्रमों का लेखा-जोखा दिया। जिसे सभासदों ने ध्वनि मत से पारित किया। संगठन चर्चा के दौरान पूर्वोत्तर प्रभारी ओम प्रकाश मित्तल ने पूर्वोत्तर इकाई का निर्वाचन करते हुए आगामी सत्र के लिए रवि सुरेका के नाम की सवसम्मति से निविरोध प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में घोषणा की। वहीं विवेक अग्रवाल को प्रांतीय महामंत्री और अमित चीरावाल को प्रांतीय कोषाध्यक्ष के रूप में घोषणा की, जबकि श्री लुंडिया को अब लुव पूर्वोत्तर प्रांत के चेयरमैन का दायित्व सौपा गया हैं।
पूर्वी भारत प्रभारी श्री मित्तल ने पूर्वोत्तर स्तर पर महिला इकाई का गठन करते हुए महिलाओं को प्रत्यक्ष रूप से इस संस्था के साथ जोड़ने का अवसर प्रदान किया। इस अवसर पर नेहा खंडेलवाल को संस्थापक प्रांतीय अध्यक्ष, कृष्णा कलिता को प्रांतीय महामंत्री और कीर्ति अग्रवाल को प्रांतीय कोषाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया।
इसके साथ ही पूर्वोत्तर प्रांत की कार्यकारिणी के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा भी की एवं समस्त पदाधिकारियों का अभिनंदन भी किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री आशीष देवड़ा ने भी अपने विचार व्यक किए। सभा में नगांव, गोलाघाट, जोरहाट के अलावा अन्य स्थानों के कर प्रतिनिधियों ने संगठन चर्चा के दौरान कई बहुमूल्य सुझाव दिए। नवनियुक्त महामंत्री श्री अग्रवाल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।