<p>अलवर लघु उद्योग भारती की मासिक बैठक में उद्योगों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा हुई। महासचिव शशांक झालानी ने बताया कि बैठक में देहली एनसीआर संबंधित, बिजली फॉल्ट के कारण उत्पन्न हो रही परेशानी, सीएक्यूएम के प्रावधान के डीजल जनरेटर सेट बदलने, सामाजिक सरोकार के तहत स्कूलों में जर्सी वितरण कार्यक्रम आयोजित करने, परिवार स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित करने, लघु उद्योग भारती और महिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न उद्यमी विषय पर कार्यशाला व आगामी कार्यक्रम आयोजित करने तथा सरकारी योजनाओं के लिए डीआईसी एवं रीको के सहयोग से सेमिनार करने पर चर्चा हुई।</p><p>बैठक में इकाई अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, प्रदेश महासचिव संदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, अमित श्यामसुखा, मधुर अग्रवाल, नितिन गर्ग, घनश्याम खंडेलवाल, विकास गुप्ता, राहुल गुप्ता, नीरज शर्मा, लघु उद्योग अलवर महिला इकाई से अध्यक्ष शिवानी यादव, सचिव अलका सिंह एवं कोषाध्यक्ष रूपाली गुप्ता मौजूद रही।</p>