लघु उद्योग भारती काशी प्रांत द्वारा उद्यमियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम सिगरा स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। जिसमे अकाउंट संबंधी सॉफ्टवेयर टैली की नई विशेषताओं पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी तथा प्रश्नों का उत्तर भी दिया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उमेश सिंह संयुक्त आयुक्त उद्योग वाराणसी मंडल थे। उन्होंने ने कहा की उद्यमी नई तकनीक का प्रयोग करे, अब सभी व्यापारियों को नई तकनीक के उपयोग से आगे बढना होगा, अन्यथा वह प्रतिस्पर्धा में पीछे रह जाएंगे। विशिष्ठ अतिथि राजेश चौधरी सहायक निदेशक एमएसएमई बताया कि विभाग की कई नई योजनाएं व्यापारियों के लिए लाभप्रद है। आरएस एस प्रचारक दीन दयाल पांडेय ने बताया कि देश को विश्व गुरु बनाने के लिए उद्योगों को आगे आना होगा इस संदर्भ में लघु उद्योग भारती संगठन कार्य कर रही है। दीनानाथ बरनवाल प्रदेश उपाध्यक्ष ने संगठन के विस्तार तथा संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान की। राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष लघु उद्योग भारती काशी प्रांत ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि 5 करोड़ वार्षिक की बिक्री पर ई-इनवॉइस का ही उपयोग करना होगा जिसके लिए आज उद्यमियो को जागरूक किया गया, साथ ही संगठन के 25 नए उद्यमियों को सदस्यता प्रमाणपत्र वितरित किया गया। वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर के लगभग 90 सदस्यों ने भाग लिया, कार्यक्रम मे राजेश चौधरी, वी. के राना, रितेश बरनवाल असिस्टेंट डायरेक्टर एमएसएमई, हिमाशु शेखर कस्टोडियन एमएसएमई सैमसंग तथा दिनेश गुप्ता, भारत भूषण गुप्ता, ज्योति शंकर मिश्रा, सर्वेश श्रीवास्तव, गुलशन मौर्या, राकेश कांत राय (अध्यक्ष चंदौली) शैलेश सिंह, गुलजारी लाल गुप्ता, सहित अन्य उद्यमियों ने चर्चा में भाग लिया।