बाईजी का तालाब स्थित मुख्य व प्राचीन मंदिर श्री विश्वकर्मा मंदिर में श्री विश्वकर्मा जांगिड़ पंचायत एवं श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में श्री पंचायत के अध्यक्ष वासुदेव बुढल, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, संरक्षक रामेश्वरलाल हर्षवाल की मेजबानी में फागोत्सव का आयोजन हुआ।
मंदिर कमेटी के सचिव एडवोकेट हरीश जांगिड़ ने बताया कि इस दौरान भजन व होरी गायकों द्वारा मनमोहक होरियां प्रस्तुत की गई तो राधाकृष्ण बने आयुष्मान जांगिड़ व छवि जांगिड के साथ भक्त पुष्प होली खेलते हुए व थिरकते हुए आनंद और उन्माद के साथ श्याम भक्ति के रंग में सराबोर नजर आए।
इस मौके श्री पंचायत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्योतिस्वरुप धनेरवा, उपाध्यक्ष सोनाराम बुढल, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र भाकरेचा, पूर्व अध्यक्ष रमेश प्रकाश शर्मा, मंदिर कमेटी के गोपीकिशन जांगिड़, मिश्रीलाल
कुलरिया, हुकमाराम झिलोया, रामदेव जांगिड़, कालूराम बरड़वा, चेतनप्रकाश बरड़वा सहित प्रोफेसर चुनाराम सुथार, भूराराम सुथार, कन्हैयालाल झिलोया, सोहनलाल, राधेश्याम दियावड़ा, एडवोकेट भारत भूषण शर्मा, महिला प्रकोष्ठ राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. रेणु शर्मा, महिला प्रकोष्ठ जोधपुर जिलाध्यक्ष मिनाक्षी दम्मीवाल, विनती जांगिड़, प्रेमलता दम्मीवाल, स्नेहलता जांगिड़, आशा शर्मा, सुनीता सुथार, जयश्री जांगिड़, आशा शर्मा, भावना जांगिड़, मनीषा जांगिड़, नर्मदा जांगिड़, संगीता, डॉ. मोनिका आर. करल और समाज के गणमान्य लोग, मातृशक्ति व अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
वहीं लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा एक दिवसीय फागोत्सव कार्यक्रम आज भवन सभागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने बताया कि कार्यक्रम मे उपस्थित सभी महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम मे कोषाध्यक्ष शिल्पा अग्रवाल व उपाध्यक्ष नलिनी बंसल ने राधा-कृष्ण का स्वरूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। उनके आकर्षक प्रस्तुतिकरण से पूरा सभागार कृष्ण भक्ति और फाल्गुनी रंगो से सराबोर हो गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा। जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू सारस्वत, प्रान्त सचिव मीनू दूगड, सचिव कंचन लोहिया, ममता मनानी, निधिसिह, मीनाक्षी हर्ष, मधु विश्नोई, स्वाति शर्मा अरूणा राठी, ज्योति प्रजापति, चन्दा, ऋचा डागा, सुधा गर्ग रीनू जैन, स्वाति माथुर, लक्ष्मी, सुमित्रा, मनीषा सारस्वत, हर्ष बाला, हर्षिता सोनी पूनम राठी, निरूमा पटवा इत्यादि अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। सचिव कंचन लोहिया ने सभी का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।