लघु उद्योग भारती की महिला इकाई के तत्वावधान में गत तीन दिनों से चल रहे 'स्वयंसिद्धा-2026' प्रदर्शनी का सोमवार को शानदार समापन हुआ। समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक शंकरसिंह रावत ने शिरकत की। प्रदर्शनी के अंतिम दिन जिला कलक्टर कमलराम मीणा, मसूदा उपखण्ड अधिकारी दीपशिखा कालवी आदि ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
लघु उद्योग भारती ने उन सभी महिलाओं को व्यापार का एक मंच प्रदान किया जो अब तक अपनी प्रतिभा और उत्पाद को घर तक सीमित रखे हुए थे। ज्वैलरी मैकिंग, वस्व डिजाइनिंग, पिछवाई पेन्टिंग, होम मेड च्यवनप्राश, सोया वैक्स डिजाइनिंग कैंडल्स, अचार मसाले व सुखी सब्जियां, कई तरह के फूड आइटम्स, इंटीरियर डेकोरेशन, आर्ट घ ईण्डीक्राफ्ट से जुड़े उत्पादों में लगे महिला उद्यमियों ने इस प्रदर्शनी में अपना बेस्ट पेश कर व्यापार के नये अनुभवों को सीखा, समझा और आगे बढ़ने हेतु प्रेरित हुए।
तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी में स्थापित व्यवसायियों ने भी अपने नये उत्पादों के साथ ग्राहकों को लुभाने हेतु भागीदारी की जिसमें सिल्वर डेकोरेटिव आइटम्स, सोलर एनर्जी व इलेक्ट्रिक आइटम, इलेक्ट्रिक टू व्हीलर, बुडत व स्टील फर्नीचर, रेडीमेड गारमेन्ट, ब्यावर को प्रसिद्ध गजक तिलप