होटल बालाजी सेंट्रल में लघु उद्योग भारती की रतलाम इकाई का सम्मान समारोह हुआ। इसमें उद्योगों के हित में काम करने पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री एवं विधायक चेतन्य काश्यप का सम्मान किया। अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल, लघु उद्योग भारती प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा, प्रांत अध्यक्ष राजेंद्र दुबे, प्रांत सचिव राजेश गर्ग व प्रदेश महिला प्रभारी सीमा मिश्रा एव इकाई जिला अध्यक्ष संजय व्यास की उपस्थिति में सम्मान किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष मिश्रा ने मंत्री द्वारा उद्योगों के हित में और लघु उद्योग भारती के साथ मिलकर किए जा रहे कार्यों की सराहना की। प्रांत 5 अध्यक्ष दुबे ने बताया कि लघु उद्योग भारतीय उद्योगों के हित में संपूर्ण राष्ट्र में कार्य कर रही है व मंत्री भी लगातार उद्योगों के हित में कार्य कर रहे हैं। लघु उद्योग भारती की सराहना करते हुए कहा कि यह राष्ट्र का एकमात्र ऐसा संगठन है जो उद्योग हित के लिए कार्य कर रहा है और हम हमेशा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए तत्पर है। सबसे बड़ा क्लस्टर जुलवानिया में बन रहा है ताकि बड़े उद्योग भी रतलाम में आ सकें व रोजगार की संभावना बढ़े। मालवा प्रांत मीडिया प्रभारी एवं युवा उद्योगपति संदीप सकलेचा ने बताया कि पूर्व में शासन की नीतियों के चलते एमएसएमई से जुड़े उद्योगों को चलाने में उद्योगपति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। मंत्री के प्रयासों से नीतियों में संशोधन किया गय। इससे अब उद्योगों के संचालन में कठिनाई नहीं आएगी व उद्योगपतियों को राहत मिलेगी। इस मौके पर सचिव रोहित मालपानी, कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल सारड़ा, प्रांत सदस्य चंद्रप्रकाश अवतानी, महिला इकाई से सुमित्रा अवतानी, नमकीन क्लस्टर फूड एवं इंडस्ट्रियल अध्यक्ष धर्मेंद्र मारू, सचिव रिंकू कृष्णानी, वरिष्ठ उद्योगपति प्रवीण कटारिया, अरविंद कटारिया, अशोक पोरवाल, मुरली अवतानी, विजय धनोतिया, मनीष मूलचंदानी, आदित्य वोरा, रघुवीर सोलंकी, अर्चित पोरवाल, आशीष अग्रवाल, अभिषेक मंत्री, कुंदन सोनी, निलेश बोरदिया, विश्वनाथ प्रताप सिंह, मोहित पगारिया सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति मौजूद थे।