लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा आयोजित महिला प्रोत्साहन उद्यमिता मेले 'स्वयंसिद्धा' में महिला उद्यमियों को मंच मिला। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सुनीता पंकज ने स्टॉलों का अवलोकन किया। लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा कि महिलाओं में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता का उपयोग देश की प्रगति के लिए करना चाहिए। लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने कहा कि महिलाओं द्वारा बनाये जा रहे उत्पाद उच्च गुणवत्ता के हैं एवं शीघ्र ही महिला उद्यमी निर्यात क्षेत्र में भी कदम रख देंगी। महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने अतिथियों का स्वागत किया। महिलाओं ने 50 से अधिक स्टॉल लगाए। नौनंद कंवर, मंजू सारस्वत, दीपक माथुर, सुरेश कुमार विश्नोई, बिंदु जैन, इंदुबाला अग्रवाल, शिल्पा अग्रवाल, इंदु चौपडा, नलिनी बंसल, रूपा भंसाली, मनीषा शर्मा, मीनाक्षी हर्ष, स्वाति शर्मा, मधु विश्नोई, निधि सिंह, भावना शर्मा, सीमा भुचन माथुर जया सोलंकी, अरुणा राठी आदि मौजूद थे। कंचन लोहिया ने आभार जताया।