स्वयंसिद्धा : लघु उद्योग भारती की प्रदर्शनी सम्पन्न महिलाओं ने स्वयं की उद्यमी क्षमता को किया सिद्ध

January 17, 2025

02 दिन, 70 उद्यमी, 5000 से ज्यादा लोगों की शिरकत और ढेरों ऐसे उत्पाद जिसने ब्यावर जिले का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। आत्मनिर्भर भारत व महिला उत्थान की थीम पर आधारित इस आयोजन की सफलता का प्रमाण यही है कि इसके मेजबान-मेहमानों ने शनिवार और रविवार के दिन को स्थानीय रोजगार हेतु यादगार बना दिया।

लघु उद्योग भारती ब्यावर की मुख्य एवं महिला इकाई द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'स्वयंसिद्धा उत्तरायण उमंग' प्रदर्शनी का रविवार को समापन हुआ। गायत्री नगर स्थित कैशव नैन में लगी प्रदर्शनी में जिले से लगभग 5000 लोगों ने शिरकत की। महिलाओं उद्यमियों की देखरेख में 70 स्टॉल्स लगी जिनमें 100 से अधिक कुछ नये और कुछ जाने पहचाने उत्पादों को बेहतरीन ढंग से प्रदर्शित किया गया। सभी के उत्साह और ऊर्जा ने प्रदर्शनी के सफल आयोजन की नींव रखी।

प्रदर्शनी के दूसरे दिन रविवार का आगाज भारत माता एवं भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर उनके चित्र पर भी माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। उद्योगपति इन्दरसिंह बागावास, महिला अध्यक्षा अर्पिता शर्मा, सचिव उर्वशी भारद्वाज, कार्यक्रम संयोजक श्वेता नाहर, शोभन्ता मेहता, गगन भारद्वाज, जय आनन्दानी, रवि झंवर, श्रीकांत बिहानी आदि सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन किया।

मुख्य इकाई अध्यक्ष सचिन नाहर ने बताया कि प्रदर्शनी के दूसरे दिन सुबह घने कोहरे और शीतलहर के बावजूद भी शहरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी।

सभी ने विभिन्न स्टॉल्स पर उपलब्ध उत्पादों की सराहना की।

शाखा पालक अधिकारी प्रकाश अम्बुरे एवं जिला प्रभारी दीपक झंवर ने गेम जोन में बच्चों द्वारा किये गये अपने स्किल प्रदर्शनी की जानकारी दी। उपाध्यक्ष रमेश भराडिया ने बताया कि फूड कोर्ट में स्वादिष्ट व्यंजनों का सभी ने लुत्फ उठाया। सचिव विजय मेहता एवं कोषाध्यक्ष सुनील ईनाणी ने आगंतुकों के लकी ड्रा की घोषणा कराई। विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय खंडेलवाल ने बताया कि पूर्व सभापति नरेश कनौजिया, पारस पंच, वर्द्धमान समिति मंत्री नरेंद्र पारख, बलवंत रांका, पत्रकार रामप्रसाद कुमावत, अमेरिका निवासी कमलेश मेहता सहित अनेक गणमान्यों ने प्रदर्शनी का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की सराहना की।

प्रदर्शनी में महिला इकाई से रश्मि खंडेलवाल, कविता नाहर, नमिता व्यास, रुचिका शर्मा, सुनीता जैन, छाया अम्बुरे, मनीषा जैन, उर्मिला गुप्ता, शशि मोदी, टीना बंसल, संगीता सोनी और मुख्य इकाई से आशीष झंवर, अनिकेत अम्बुरे, गौरव मूंदड़ा, रवि मूंदड़ा, राकेश गुप्ता, विनय जेथलियाँ, कपिल खंडेलवाल, लोकेश मोयल, राजीव झंवर, पुनीत टवानी, कुश मूंदड़ा, मनीष व्यास आदि सदस्यों ने सेवाएं दी।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please