महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए त्योहारों के आगमन पर प्रदर्शनों के माध्यम से उनके सम्मान का विक्रय कराया जा रहा है ऐसा प्रेसवार्ता में लघु उद्योग भारती महिला इकाई मुरैना की अध्यक्ष मीना गुप्ता ने बताया। लघु उद्योग भारती एक राष्ट्रीय संगठन है, जो महिला इकाइयों द्वारा प्रदर्शनी के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहा है। इसके अंतर्गत जौरा टाउन में आत्मनिर्भर महिलाओं द्वारा दो दिवसीय स्वयं सिद्धा दीपोत्सव एवं करवा चौथ प्रदर्शनी जौरा अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ लड्डू गोपाल जी के दीप पूजन अर्चन से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश मित्तल, अति विशिष्ट अतिथि में अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष डॉ. अशोक सिंघल, विशिष्ट अतिथियों में आनंद गर्ग, उमा सिंघल, ऊषा गुप्ता, शारदा मित्तल, उमा गुप्ता, उर्मिला गुप्ता, मंजू गुप्ता उपस्थित रहीं। प्रदर्शनी में विभिन्न शहरों से आकर महिलाओं द्वारा इस दुकानें लगायी गई है। अपने उद्बोधन में कैलाश मित्तल द्वारा इस कार्यक्रम की भव्यता को देखकर मुरैना इकाई द्वारा जो प्रयास किया गया है उसकी बहुत प्रशंसा की। प्रदर्शनी में महिला इकाई के अध्यक्ष मीना गुप्ता, सचिव बीना गुप्ता, अंजी गुप्ता, कल्पना चाँदिल, रेणु गोयल, संगीता गोयल, कामिनी गुप्ता, अनीता मंगल, दीप्ति गर्ग, ज्योति कपूर दीप्ति गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।