<p>भरतपुर। लघु उद्योग भारती महिला इकाई ई भरतपुर की ओर से तीन दिवसीय स्वयं सिद्धा शरद मेला का आयोजन अग्रसेन महिला विद्यापीठ रणजीत नगर में किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम ने किया। मेले में 34 स्टाल लगाई गई, जिसमें महिलाओं द्वारा स्व उद्योग के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। बड़ी संख्या में लोगों ने खरीददारी की। मुख्य अतिथि निम्बाराम ने स्वदेशी वस्तु एवं स्वदेशी संस्कारों को अपनाने के बारे में जोर डाला। उन्होंने कहा कि हमें अपने सार्वजानिक एवं व्यक्तिगत जीवन में सादगी एवं सामान्य सदाचार के नियमों को अपनाना चहिए। देश की आर्थिक उन्नति के लिए स्वरोजगार को अपनाए जिससे स्वदेशी वस्तुओं का निर्माण होगा। स्थानीय लोगों को रोजगार उत्पन्न होगा जिससे देश की आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। स्वदेशी संसाधनों का उपयोग होगा विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम होगी जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था विकसित होगी। इससे महिलाओं में स्वाभिमान स्वावलम्बन और सम्मान की भावना विकसित होगी। महिलाओं के उत्थान से देश की आर्थिक अवं सामाजिक स्थिति सुद्रण होगी। विशिष्ठ अथिति प्रांत संघ चालक महेंद्र सिंह मग्गो ने कहा कि आज का स्वयं सिद्धा शरद मेला महिलाओं के उद्यमीकरण में एक मील का पत्थर साबित होगा। राजस्थान लघु उद्योग भारती महिला इकाई प्रदेश महामंत्री सुनीता शर्मा, भरतपुर इकाई अध्यक्ष कविता गोयल ने भी विचार रखे। मेला 30 दिसंबर तक सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा। इसमें हर दिन लकी ड्रा एवं गेम्स रखे गए है। मेले में लघु उद्योग भारती की मीरा गोयल, ऋतू अग्रवाल, रीना चौधरी, भारती गुप्ता, स्वाति, नीतू सोनी, शिप्रा अरोरा, आशा , अलीना गोयल, उर्वशी, पारुल गोयल, आदि मौजूद रही।</p>