लघु उद्योग भारती महिला कोटा इकाई द्वारा स्वयं सिद्धा हस्तशिल्प लाइफस्टाइल स्वाद कुंभ प्रदर्शनी कम सेल का शुभारंभ शुभम गार्डन झालावाड़ रोड पर संपन्न हुआ। लघु उद्योग भारती कोटा महिला इकाई के अध्यक्ष शशि मित्तल सचिव चांदनी पोद्दार एवं कोषाध्यक्ष निहारिका गुप्ता ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी कम सेल के उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि लाडपुरा विधायक कल्पना देवी थी। अध्यक्षता शहर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अमृता दुहन ने की।
समारोह के विशिष्ट अतिथि लघु उद्योग भारतीय महिला इकाई के संरक्षक गोविंदराम मित्तल, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ताराचंद गोयल, कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव एवं होटल फैडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, व चित्तौड़ प्रांत के अध्यक्ष पवन गोयल थे। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने कहा इस तरह के आयोजन महिलाओं के आत्मनिर्भर बनाने के लिए अति आवश्यक है। उन्होंने लघु उद्योग भारती महिला कोटा इकाई की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का यह अच्छा प्रयास है उन्होंने कहा इस तरह का आयोजन निरंतर होना चाहिए और इसे 3 दिन की जगह 5 दिन का किया जाना चाहिए जिससे महिला उद्यमियों को उनके उत्पादन का प्रदर्शन एवं बिक्री करने का पूरा समय मिल सके। समारोह की अध्यक्षता करते हुए शहर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दूहन ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनियां महिला सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने का पूरा अवसर देती है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति पर मजबूत होती है अगर महिला पुरुष दोनों अपने-अपने पैरों पर खड़े होते हैं तो आमदनी का दायरा भी बढ़ता है।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती महिला ईकाई के संरक्षक गोविंद राम मित्तल ने कहा कि यह भारत सरकार की बहुत अच्छी योजनाएं इसमें महिलाओं को सशक्तिकरण कर जोड़ा गया है जिसमें बहुत ही कम ब्याज दर पर महिलाओं को अपने उद्योग के लिए ऋण दिया जाता है उनके इन सभी कार्यों में प्राथमिकता दी जाती है लेकिन महिला उद्यमी इसका फायदा नहीं उठा पा रही है। उनको इसकी जानकारी उपलब्ध करवाई जानी चाहिए आने वाले समय में इस तरह के प्रदर्शनीयो में संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई जानी चाहिए।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ताराचंद गोयल ने कहा कि स्वयंसिद्धा महिला उद्यमियों द्वारा अपने उत्पादन करने वालों को बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। यह प्रदर्शनियां पूरे देश में शुरू की गई है जिसमें राजस्थान में भी स्वयं सिद्धा प्रदशनियां लगाई गई है और इन्हें बाजार उपलब्ध कराने का – पूरा प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव एवं होटल फैडरेशन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने कहा कि लघु उद्योग भारती की कोटा महिला इकाई सामाजिक सशक्तिकरण के लिए बनी हुई है। मातृशक्ति यूं तो परिवारों समाज के विकास की मूलभूत कड़ी है परंतु महिला उद्यमी परिवार में अर्थ तंत्र के सहयोग में आ जाती है तो परिवार खुशहाली की और अग्रसर हो जाता है। महिला उद्यमियों द्वारा घरों में उत्पादित किए जा रहे उत्पादन को बाजारों और प्रदर्शनी के माध्यम से इनकी बिक्री करना एक अच्छा प्रयास है।
गत वर्ष भी लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा इस तरह के प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया था, यह प्रदर्शनी उससे भी भव्य रूप लिए हुए हैं जिसे आकर्षक बनाने के लिए अलग से फूड कोर्ट भी लगाया गया है। उन्होंने विधायक कल्पना देवी से मांग की की कोटा में बड़ी प्रदर्शनियों स्थलों की कमी महसूस की जा रही है जिसमें इस तरह के आयोजन आयोजित करने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस अवसर पर चित्तौड़ प्रांत के अध्यक्ष पवन गोयल ने कहा कि लघु उद्योग भारती यूं तो उद्यम विकास और समस्या निवारण में अग्रणी भूमिका निभाती है साथ ही महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन देने और उन्हें समाज की मुख्य धारा में सक्रिय कर समाज के विकास में अपनी सोच प्रशस्त करती है।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारतीय महिला इकाई के अध्यक्ष शशि मित्तल प्रोजेक्ट डायरेक्टर निहारिका गुप्ता ने बताया कि इस हस्तशील प्रदर्शनी मेले में पूरे देश की महिला उद्यमियों द्वारा उत्पादित वस्तुओं का प्रदर्शनी में बहुत ही कम दरों पर स्टाल आवंटित की है। समारोह के अंत में लघु उद्योग भारती महिला ईकाई कोटा को सचिव चांदनी पोद्दार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।