<p>लघु उद्योग भारती संघटन की बैठक मोड़ैला स्थित होटल में आयोजित हुई जिसमें उद्यमियों ने सोलर पैनल लगवाने और उससे मिलने वाले लाभ पर मंथन किया और हर घर सोलरर अभियान बढ़ावा देने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में दिनेश गुप्ता (पूर्व जिला अध्यक्ष) ने बताया सरकार की मंशा है। कि प्रत्येक काशीवासी बिजली की बचत करें तथा सभी घरों में सोलर पैनल लगाये जाये। संजी देववंशी ने बताया कि प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री द्वारा बिजली की बचत करने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। सरकार द्वारा घरों में सोलर पैनल लगाने पर सब्सिडी दी जा रही है, जिसका लाभ प्रत्येक काशीवासी को उठाना चाहिए। राजेश कुमार सिंह (अध्यक्ष लघु उद्योग भारती, काशीप्रांत) ने बताया कि सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी से बिजली को काफी बचत होगी। साथ ही सोलर अभियान को बल मिलेगा। मांग की कि सरकार जो छूट एक किलो वाट में दे रही है उसी अनुसार छूट का लाभ १० किलो वाट पर भी दें। कार्यक्रम में राजेन्द्र कुमार सिंह, जितेश गुप्त, इंद्र कुमार गुप्त, विकेश जायसवाल, ज्योति शंकर मिश्र, मनीष चौबे, विमलेश मौर्य, रविंद्र सिंह, दिलीप गुप्त, अरूण सिंह सहित काफी संख्या में उद्यमी उपस्थित थे।</p>