पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय पंडाल के अवलोकन के बाद कहा कि राजस्थान वाकई हस्तशिल्प का गौरव है। यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लघु, मध्यम और बड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नई और प्रभावी नीतियां तैयार की हैं तथा स्टार्टअप क्षेत्र में भी नवाचार को प्रोत्साहित कर रही है।
उन्होंने कहा कि हस्तशिल्प के संरक्षण एवं संवर्धन से विकसित राजस्थान और आपणो अग्रणी राजस्थान का विजन साकार रूप लेगा। इस उत्सव के माध्यम से प्रदेश के हस्तशिल्प को बढ़ावे के साथ ही कारीगरों के लिए भी समृद्धि एवं रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे। राज्य की ब्लू पॉटरी, मार्बल के हस्तशिल्प, पीतल की कलाकृतियां, मिनिएचर पेंटिंग, काष्ठ कलाकृतियां, कपड़ा छपाई आदि दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। ऐसे में यह उत्सव प्रदेश की अद्भुत हस्तशिल्प कला के संरक्षण एवं संवर्धन का एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस उत्सव में राइजिंग राजस्थान के प्रयासों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश में जल उपलब्धता की आवश्यकता को ध्यान में रखकर संशोधित पीकेसी-ईआरसीपी, यमुना जल समझौता, देवास परियोजना का मार्ग प्रशस्त किया एवं प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में 2 लाख 24 हजार करोड़ रुपए के एमओयू किए।
उन्होंने पीएम कुसुम योजना, पीएम विश्वकर्मा बोजना व प्रदेश में हस्तशिल्प, हैंडलूम और मएसएमई के 50 नए क्लस्टर विकसित किए बाने के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बटी कला से जुड़े प्रदेश के कलाकारों के उत्थान के लिए माटी कला उत्कृष्टता केंद्र, चयनित खादी मोद्योग संस्थाओं एवं समितियों के साथ ही बुनकर संघ से जुड़े बुनकरों को ऋण एवं सहायता उपलब्ध करवाना, नई पर्यटन इकाई नीति जैसे निर्णयों से हमारे शिल्पकारों को बढ़ावा मिलेगा।
मेले के उद्घाटन अवसर पर प्रथम पूज्य गणेश का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूजन किया।
47 हजार पदों पर नियुक्तियां प्रदान की, इसी माह 13500 युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र
रोजगार के अवसरों पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पांच वर्ष में 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियों का लक्ष्य रखा है। इसी दिशा में राज्य सरकार ने अब तक लगभग 47 हजार पदों पर युवाओं को नियुक्तियों प्रदान की हैं। वहीं इसी माह में 13 हजार 500 युवाओं 'को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने बेट द्वारका का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 'लूणीः समग्र विकास को समर्पित एक वर्ष' विकास पुस्तिका, मसाला उद्योग से संबंधित फोल्डर एवं लघु उद्योग भारती के मुख पत्र लघु उद्योग टाइम्स का भी विमोचन किया। इस दौरान प्रकाश जीरावला, अनिल अग्रवाल, दीपक माधुर, नितिन सालेचा, राजेंद्र राठी, पंकज भंडारी, देवेंद्र डागा, किशनलाल गर्ग, जितेन्द्र माहेश्वरी, हंसराज बाहेती, अशोक बाहेती, अशोक कुमार संचेती, कृष्ण कुमार, जसराज बोथरा, जालीराम मालू, गौतम सालेचा, ब्रजमोहन पुरोहित व जीएम सिंघवी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
सीएम को राधाकृष्ण की प्रतिमा भेंट करते लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी। शिक्षक नेता पर कार्रवाई के विरोध में सीएम को ज्ञापन भेजा
राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा जोधपुर ने शिक्षक नेता सुखराम डारा पर कार्रवाई का विरोध जताया है। जिलाध्यक्ष जवरीलाल आर्य ने बताया कि वरिष्ठ पदाधिकारी व प्रदेश मंत्री सुखराम डारा पर विभाग द्वारा आरोप पत्र देकर एकतरफा कार्यवाही कर कर्मचारियों की आवाज को दबाने की निंदा करता है। शिक्षामंत्री मदन दिलावर के निजी विद्यालयों के पक्ष में लिए निर्णय व शिक्षकों पर बयानबाजी का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने के कारण सुखराम डारा पर 17 सीसीए में आरोप पत्र देकर शिक्षक हितों में कार्रवाई की गई है। प्रदेश संगठन मंत्री संतोकसिंह सिनली ने बताया कि सीएम को ज्ञापन देकर न्याय कराने का आग्रह किया है।