देश रोजाना ब्यूरो, सहारनपुर
लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में आयोजित होली महोत्सव में कवियों द्वारा अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को गुदगुदाने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों व अतिथियों द्वारा फूलों से होली खेलकर आपसी सौहार्द के साथ होली पर्व मनाने का आह्वान किया गया।
दिल्ली रोड स्थित एक गार्डन में आयोजित होली महोत्सव का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से विभाग प्रचारक प्रवीर, विभाग संचालक राकेश वीर, विभाग कार्यवाह अरविंद त्यागी, महानगर कार्यवाह रमेश, महानगर संघ चालक अशोक, महानगर सह संघ चालक देवेंद्र, नलनीश, भाग संचालक आलोक, संपर्क प्रमुख राजीव अग्रवाल, नगर विधायक राजीव गुंबर व महापौर डॉक्टर अजय सिंह ने दीप प्रज्जवलित एवं श्री गणेश वंदना के साथ किया। तत्पश्चात कवि सौरभ शर्मा सहारनपुर, डॉक्टर सौरभ कांत शर्मा संभल, एलेस अवस्थी आगरा, श्रीमती डॉ. शुभम त्यागी मेरठ एवं श्रीमती प्रीति त्रिपाठी दिल्ली ने अपनी हास्य कविताओं से श्रोताओं को होली के रंग में रंग दिया। तत्पश्चात लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा फूल और गुलाल से होली खेली गई। इस दौरान लघु उद्योग भारती के मण्डल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता, जिलाध्यक्ष वरुण अग्रवाल, मुख्य संयोजक पूनम जैन, अनुज जैन, स्वाति जैन, अंबर जैन, आशीष जैन, डिंपल जैन, बृजेश प्रजापति, अंजू प्रजापति, श्रेयांश बजाज, आकाश कच्छल, अंबिका कच्छल, प्रदीप सिंघल, सारिका सिंघल, विपिन जैन, पायल जैन, मुकेश शर्मा कामधेनु, इंदु शर्मा, सीए सचिन जैन, गौरी जैन, नवनीत, प्रवेश विज, प्रियंका विज आदि मौजूद रहे।