भारतीय विष विज्ञान अनुसंधान संस्थान परिसर में बुधवार को सीएसआईआर की चारों प्रयोगशालाओं सीडीआरआई, एनबीआरआई, सीमैप और आईआईटीआर और उत्तर प्रदेश के लघु उद्योग भारती के सदस्यों के बीच एक संवाद का आयोजन किया गया।
भारत सरकार के 100 दिन 100 प्रौद्योगिकी मिशन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में राजधानी स्थित सीएसआईआर के चारों संस्थान के विभिन्न प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन भी किया गया। लघु उद्योग भारती के 50 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में नई दिल्ली स्थित सीएसआईआर मुख्यालय से डॉ. महेश कुमार शर्मा ऑनलाइन शामिल हुए। इस मौके पर एनबीआरआई के निदेशक डॉ. अजीत शासनी, सीमैप के निदेशक डॉ. प्रबोध त्रिवेदी, आईआईटीआर के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. केसी खुल्चे ने संबोधित किया। लघु उद्योग भारती व्यवसाय प्रमुख डॉ संजय कुमार, नसीम सिद्दीकी, मनीष भोयर आदि मौजूद रहे।